अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर धार मे महिलाओ की यह रंगोली ?



धार जिले में केयर इंडिया द्वारा महिला और पानी परियोजना के अन्तर्गत नालछा और उमारबंन ब्लाक के विभिन्न गांवो में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया । गांव में रैली निकाल कर, रंगोली बनाकर रस्सी प्रतियोगिता पोस्टर के माध्यम से  कार्य क्रम का शुभारंभ संस्था केयर इंडिया के प्रशिक्षको वंदना मलखान, सीता, दिनेश, माया किरण, अफसाना, रुबीना वालिया ने शुरू किया । इस अवसर पर सभी गांवो के  ग्रामीण जन महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे संस्था केयर इंडिया  द्वारा महिलाओ में आत्मविश्वास,मनोबल बढ़ाने नारी शक्ति के अलग अलग उदाहरणों के माध्यम से उन्हें बताया गया कि  महिलाएं हर क्षेत्र में काम कर रही है नाम कमा रही है पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है नारी अब अबला नहीं सबला है । संस्था केयर इंडिया महिलाओ एवं किशोरियों के कौशल विकास हेतु अपने महिला और पानी परियोजना के अन्तर्गत उन्हें  नि:शुल्क प्रशिक्षण देकर  समाज में महिलाओं के प्रति  सम्मान बढ़े, ऐसी  सकारात्मक सोच विकसित कर रही है। इस कार्यक्रम में उन्हें कुर्सी दौड़,  नींबू दौड़, रस्सा कश्सी के खेल के माध्यम से उनका उत्साह वर्धन किया । इस अवसर पर गांवों के सरपंच भी मौजूद रहे। संस्था केयर इंडिया के क्षेत्रीय समन्यक कंचन कोचुरे  ने सभी का आभार माना।

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

शासकीय भूमि पर किया जा रहा पक्का निर्माण...!

भाजपा ने अपने ही विधायक को कारण बताओं नोटिस थमाया