दो बार मुख्यमंत्री द्वारा शिलान्यास के बावजूद चम्बल पुल का टेंडर अब तक लंबित
- पूर्व विधायक दिलीपसिंह गुर्जर ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, 19 करोड़ के टेंडर की मांग भारत सागर न्यूज/नागदा/संजय शर्मा। निनावटखेड़ा से किलोडिया के मध्य चम्बल नदी पर प्रस्तावित पुल के निर्माण हेतु 19 करोड़ रुपये का टेंडर शीघ्र आमंत्रित किए जाने की मांग को लेकर पूर्व विधायक दिलीपसिंह गुर्जर ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। पूर्व विधायक गुर्जर ने पत्र में उल्लेख किया है कि शासन के पत्र क्रमांक 1707 दिनांक 24/06/2021 के माध्यम से नागदा–गिदगढ़–निनावटखेड़ा–चंदोड़िया से तारोद–मोकड़ी तक 25 किलोमीटर मार्ग को एमपीएमडीआर 26-27 जिला मार्ग घोषित किया गया था। इस मार्ग के निर्माण के लिए वर्ष 2023-24 के प्रथम अनुपूरक बजट में 31.25 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई थी। इस योजना में निनावटखेड़ा से किलोडिया के मध्य चम्बल नदी पर पुल निर्माण भी सम्मिलित था। पूर्व विधायक ने बताया कि रोड व पुल निर्माण का भूमिपूजन तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा 20 जुलाई 2023 को तथा दूसरी बार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 13 अक्टूबर 2024 को किया गया। इसके बावजूद अब तक चम्बल नदी पर 19 करोड़ रुपये की लागत स...