सामाजिक संस्था केयर इंडिया द्वारा महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाया जा रहा जागरूकता अभियान





    

केयर इंडिया द्वारा  चलाए जा रहे महिला एवं पानी परियोजना के अंतर्गत नालछा और उमरबन ब्लॉक के कई गावो  में प्रचार प्रसार वाहन के माध्यम से गांवों में  पहुंचकर महिलाओं को संस्था से जोड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस जागरूकता अभियान में महिला सशक्तीकरण, पानी संरक्षण, बेहतर संवाद, समस्या समाधान और निर्णय लेने , समय प्रबंधन, साफ सफाई, व स्वच्छता, वित्तीय साक्षरता के जीवन कौशल का निशुल्क प्रशिक्षण देकर महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाए जाने के लिए जागरूक किया जा रहा है । साथ ही कोरोना से बचाव रखने, टीकाकरण करने और सरकार की गाइडलाइन का पालन करने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है।   । केयर इंडिया से फील्ड कोआर्डिनेटर कंचनजी कोचुरे ने जानकारी दी। ये जागरूकता अभियान केयर इंडिया के मास्टर ट्रेनर माया, मलखान, वंदना, किरण, अफसाना , वरालिया, दिनेश और सीता आदि द्वारा 3-4 दिनों से चलाया  जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

शासकीय भूमि पर किया जा रहा पक्का निर्माण...!

भाजपा ने अपने ही विधायक को कारण बताओं नोटिस थमाया