20 दिसम्बर की महत्वपूर्ण घटनाएँ भारतीय एवं विश्व इतिहास मेंImportant events of 20 December in Indian and world history

  भारतीय एवं विश्व इतिहास में 20 दिसम्बर की महत्वपूर्ण घटनाएँ...
  • 1757- लार्ड क्लाईव को बंगाल का गवर्नर बनाया गया।
  • 1780- ब्रिटेन ने हालैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • 1830- ब्रिटेन, फ्रांस, ऑस्ट्रिया और रूस ने बेल्जियम को मान्यता प्रदान की।
  • 1876- महान कवि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने राष्ट्र गीत 'वंदे मातरम' की रचना की।
  • 1924- जर्मनी में एडोल्फ हिटलर की जेल से रिहाई।
  • 1946- महात्मा गांधी श्रीरामपुर में एक महीने तक रूके।
  • 1951- ओमान और ब्रिटेन के बीच समझौते के बाद ओमान स्वतंत्र हुआ।
  • 1955- भारतीय गोल्फ संघ का गठन।
  • 1956- अमेरिकामें सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बसों में होने वाले रंगभेद पर रोक लगाई जानी चाहिए।
  • 1957- गोरख प्रसाद ने पदमुक्त होकर नागरी प्रचारिणी सभा द्वारा संयोजित ‘हिंदी विश्वकोश’ का संपादन भार ग्रहण किया।
  • 1963- जर्मनी में बर्लिन की दीवार को पहली बार पश्चिमी बर्लिनवासियों के लिए खोला गया।
  • 1985- तिरूपति बालाजी मंदिर में भगवान वैंकटेश्वर को 5.2 करोड रुपये की कीमत वाला हीरा जड़ित मुकुट चढ़ाया गया।
  • 1988- संसद ने 62वें संविधान संशोधन के माध्यम से मतदान करने की आयु 21 से घटाकर 18 साल करने संबंधी विधेयक को मंजूरी दी।

  • 1990- भारत और पाकिस्तान एक दूसरे पर परमाणु हमले न करने पर सहमत हुए।
  • 2007- पाकिस्तान की संघीय शरीयत अदालत ने पाकिस्तान नागरिकता अधिनियम को महिलाओं के प्रति भेदभावपूर्ण बताया।
  • 2008- स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने जमा कर्ज़ पर ब्याज दरें घटाईं. उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रान्तीय चुनाव पर रोक लगी।
  • विश्व स्कूल खेलों की मेज़बानी भारत को मिली।
  • 1871- भारत के प्रसिद्ध रसिद्ध राजनीतिज्ञ, नेता और न्यायविद गोकरननाथ मिश्र का जन्म

20 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति – Born on 20 December

  • 1871 - भारत के प्रसिद्ध रसिद्ध राजनीतिज्ञ, नेता और न्यायविद गोकरननाथ मिश्र का जन्म हुआ।
  • 1922 - चैरिटा बोअर, अमेरिकी अभिनेत्री /सोप ओपेरा सितारा चैरिटा बोअर का जन्म हुआ।
  • 1928 - प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ मोतीलाल वोरा का जन्म हुआ।
  • 1936 - प्रसिद्ध साहित्यकार रॉबिन शॉ का जन्म हुआ।
  • 1960 - उत्तराखंड के आठवें मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का जन्म हुआ।
20 दिसंबर को हुए निधन – Died on 20 December
  •  1935 - फिलिस्तीन के स्वतंत्रता आंदोलन के नेता शैख़ इज़्ज़ुद्दीन क़स्साम का निधन हुआ।
  • 1956 - एक सन्त एवं समाज सुधारक संत गाडगे बाबा का निधन हुआ।
  • 1968 - भारत की आज़ादी के लिए संघर्षरत क्रांतिकारियों में से एक सोहन सिंह भकना का निधन हुआ।
  • 1968 - अमरीका के उपन्यासकार जॉन इशटाइन बक का निधन हुआ।
  • 1971 - भारत और पाकिस्तासन युध्दक के दौरान ले. अरविंद दीक्षित का निधन हुआ।
  • 2010 - भारतीय सिनेमा की सुन्दर व प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक नलिनी जयवंत का निधन हुआ।

    Comments

    Popular posts from this blog

    मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

    हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

    क्या देवास में पवार परिवार के आसपास विघ्नसंतोषी, विघटनकारी असामाजिक, अवसरवादियों सहित अवैध व गैर कानूनी कारोबारियों का जमघट कोई गहरी साजिश है ? या ..... ?