फूलों एवं सब्जी की खेती करने वाले किसानों को सिखाए गए आधुनिक खेती के तौर-तरीके !


इंदौर -  जिले में बड़े स्तर पर सब्जियों और फूलों की खेती की जाती है। किसान उन्नत और जैविक खेती कैसे कर सकते हैं, इसके तौर तरीके बताने के लिए दो दिवसीय सेमिनार आयोजित की गई। सेमिनार में किसानों को जैविक खेती से अच्छी उपज प्राप्त करने और आधुनिक तौर से पैदावार को बढ़ाने जैसी जानकारियां दी गई। कृषि वैज्ञानिक केंद्र के वैज्ञानियों ने कई अहम जानकारियां मुहैया कराई गई। एकीकृत वागवानी विकास मिशन योजनांतर्गत उद्यानिकी विभाग द्वारा इंदौर में दो दिवसीय कृषक सेमीनार आयोजित किया गया। जिला पंचायत की कृषि स्थायी समिति के अध्यक्ष दिनेश कंचन सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम में किसानों को जैविक खेती, उन्नत खेती के तौर-तरीके सिखाये गये।जिला स्तरीय इस सेमीनार में कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. डीके मिश्रा (उद्यानिकी विशेषज्ञ), कृषि महाविद्यालय की डॉ. स्वाती वार्छे वरिष्ठ वैज्ञानिक, डॉ. एनके तांबे वैज्ञानिक, जैविक खेती करने वाले उन्नत कृषक आनंद सिंह ठाकुर ने किसानों को उद्यानिकी फसलों में जैविक खेती के तौर-तरीके, आधुनिक साधन-संसाधनों का उपयोग और खेती की नई तकनीकों के बारे में जानकारी दी।उन्हें उद्यानिकी फसलों के भण्डारण और मूल्य संवर्धन के लिये प्रसंस्करण के संबंध में भी जानकारी दी गई। संयुक्त संचालक उद्यानिकी डीआर जाटव और उप संचालक उद्यानिकी केएस गुर्जर ने किसानों को राज्य शासन द्वारा क्रियान्वित की जा रही योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस सेमिनार में जिले के लगभग ढाई सौ किसानों ने भाग लिया।



इस खबर को भी पढ़े - यात्रियों की बस पलटी, बस पलटने से 2 की मौत 27 घायल !

Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक मे प्रबंधक एवं अधिकारीयो ने दिया ईमानदारी का परिचय