मुख्यालय पर मौजूद नहीं रहते डॉक्टर,वार्डों के पंखे भी खराब !



आष्टा - सिविल अस्पताल में डॉक्टरों की कमी बढ़ती जा रही है। नए डॉक्टर नहीं आ पा रहे हैं। हृदय व शिशु रोग विशेषज्ञों के सेवानिवृत होने के बाद अभी तक नए विशेषज्ञ नहीं आ सके हैं। वहीं विकासखंड के सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में तो महिला डॉक्टर भी नहीं हैं। यहां प्रसूति का काम दाइयों के भरोसे ही चल रहा है या फिर लोगों को इलाज कराने दूसरे शहरों की तरफ जाना पड़ता है। सिद्दीकगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर भी रात में मौजूद नहीं होते हैं। वार्डों के पंखे खराब पड़े हुए हैं। शुद्ध पेयजल की व्यवस्था भी नहीं है।

विशेषज्ञों की कमी
सिविल अस्पताल में लगातार विशेषज्ञ डॉक्टरों के सेवानिवृत होने व स्थानांतरण होने के बाद अब विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी हो गई है। पहले हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ.एचएल दलोद्रिया रिटायर हुए थे। उसके बाद शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ.एके जैन सेवानिवृत हुए, लेकिन अभी तक नए डॉक्टर नहीं आए।

11 साल पहले शासन ने जावर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को अपग्रेड कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा दिया था। लेकिन सुविधा के नाम पर कुछ बढ़ोतरी नहीं हो सकी है। जावर में सर्जिकल, शिशु रोग विशेषज्ञ,स्त्री रोग विशेषज्ञ,निश्चेतना विशेषज्ञ, 6 स्टाफ नर्स, रेडियो ग्राफर, नेत्र सहायक,लेखापाल, लेब अटेंडर, ओटी अटेंडर आदि पद भरे जाने थे। यहां पर ऑपरेशन की सुविधा भी नहीं मिलती है।

भवन पर 17 करोड़ खर्च फिर भी सुविधाएं नहीं

नगर के सिविल अस्पताल का भवन 17 करोड़ की लागत से बड़े आकार का बन चुका है, लेकिन इसमें डॉक्टर सहित स्टाफ की बढ़ोतरी नहीं हो सकी है। जबकि यहां पर विशेषज्ञ डॉक्टर व मेडिकल ऑफिसर मिलाकर 24 की आवश्यकता है। जबकि यहां पर इमरजेंसी डयूटी के लिए 4 डॉक्टर ही बचे हैं। यहां पर विशेषज्ञों के नहीं हाेने से आईसीयू भी नहीं बन सका है। वर्तमान में जो बन रहा है उसके लिए पदों की पूर्ति नहीं हुई है। इसी तरह जावर में सामुदायिक स्वास्थ्य का दर्जा मिला है, लेकिन यहां पर महिला डॉक्टर लंबे समय से नहीं हैं। डयूटी के लिए दो डॉक्टर हैं उनमें से एक डॉक्टर की डयूटी आष्टा में भी लगती है। जावर में दो करोड़ का अस्पताल भवन बना हुआ है। सिद्दीकगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक पुरुष डॉक्टर ही पदस्थ हैं। नगर पंचायत कोठरी में एक पुरुष व एक आयुष की महिला डॉक्टर हैं।



इस खबर को पढ़े - गौशाला में एक ट्राली चारा भेंटकर मनाई पुण्यतिथि !

Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक मे प्रबंधक एवं अधिकारीयो ने दिया ईमानदारी का परिचय