संस्था वंदे मातरम ने विधायक श्रीमंत पवार के मुख्य आतिथ्य में झंडावंदन किया!
देवास। संस्था वंदे मातरम द्वारा 76 वा स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वार्ड क्रमांक 23 कालानी बाग में विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में झंडा वंदन किया गया। विशेष अतिथि पूर्व मंडल अध्यक्ष ओम जोशी, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, पार्षद धर्मेंद्र सिंह बेस, मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी थे।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि भरत चौधरी पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष जुगनू गोस्वामी, क्षेत्रीय पार्षद आलोक साहू, संस्था अध्यक्ष देवेंद्र नवगोत्री, संयोजक अर्जुन चौधरी, मंडल अध्यक्ष मनोज डोडिया, प्रतीक सोलंकी, महिला मोर्चा से मोनिका शर्मा, कुसुम नगोत्री, शोभा नायक, मधु शर्मा, पुष्पलता सोनगरा, माया तिवारी, राजेश बारोड, अंशुल चौधरी, जगदीश पवार, हरीश देवलिया, राकेश मालवीय,गिरीश शर्मा, आनंद चौरसिया,मीना भवलकर व वार्ड के गणमान्य नागरिक विनोद भूटानी, अनिल चौधरी, गट्टू लाल सोनी, हास्य कवि नरेंद्र नवगोत्री आदि उपस्थित थे। संचालन चेतन उपाध्याय ने किया।
Comments
Post a Comment