अ.भा. गुर्जर गौड ब्राह्मण समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न, 975 प्रविष्टियां हुई प्राप्त



भारत सागर न्यूज/देवास। अखिल भारतीय गुर्जर गौड़c ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में जिला सभा देवास द्वारा विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन उज्जैन  रोड स्थित श्याम गार्डन सम्पन्न हुआ। आयोजन के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यप्रकाश जोशी, राष्ट्रीय महिला सभा अध्यक्ष श्रीमती माया राजेश त्रिवेदी थे। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी ने की। विशेष अतिथि के रूप में पूर्व शिक्षा मंत्री दीपक जोशी, मुंबई के व्यापारी ओमप्रकाश तिवारी, राष्ट्रीय प्रधानमंत्री प्रद्युमन जोशी, प्रदेश महिला अध्यक्ष भारती तिवारी, डा. रानी व्यास, राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद व्यास, प्रदेश महामंत्री सुबोध शर्मा, वीरेन्द्र व्यास अध्यक्ष नगरसभा इंदौर, बसंत शर्मा, सांस्कृतिक संगठन के पुरूषोतम शर्मा, श्रीमती राजेश्वरी जोशी थी। 




कार्यक्रम में महर्षि गौतम के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर समस्त अतिथियों का स्वागत जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा, संयोजक कमलेश शर्मा, उप संयोजक सतीश व्यास, संजय तिवारी, उज्जवल तिवारी, रवि व्यास, वंशीलाल व्यास, घनश्याम शर्मा, विनोद शर्मा, अभिषेक व्यास, राजेश मोदी, अशोक मोदी, जिला महिला अध्यक्ष चंचल व्यास, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष कविता शर्मा, अंजली व्यास, ऊषा मोदी, निर्मला व्यास ने किया। इस अवसर पर समिति द्वारा नि:शुल्क चाय, पोहा, जलेबी, आइस्क्रीम व भोजन की व्यवस्था की गई थी। उक्त सम्मेलन में देशभर से करीब 400 से अधिक युवक-युवतियों ने हिस्सा लेकर परिचय दिया। कार्यक्रम में जिला गुर्जरगौड ब्राह्मण सभा देवास, महिला सभा देवास, युवक संघ देवास के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता ने कड़ी मेहनत एवं सामाजिक एकता का परिचय देते हुए 




व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखा। कार्यक्रम को राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी ने संबोधित करते हुए जिला सभा की पूरी टीम की इस कार्यक्रम के लिए प्रशंसा की। प्रदेशाध्यक्ष राजेश त्रिवेदी ने कहा कि विगत चार वर्षों से यह कार्यक्रम में उन्नति दिखाई दे रही। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यप्रकाश जोशी ने अपने हसमुख अंदाज में जोशी परिवार आपकी सेवा में हमेशा तत्पर रहने की बात की एवं जिला सभा देवास को इस कार्यक्रम हेतु 51 हजार रुपए की घोषणा की। इस आयोजन में सम्पूर्ण भारत से 975 प्रविष्टियां प्राप्त हुई। बड़ी संख्या में मंच पर युवक-युवती व उनके अभिभावकों ने अपनी विस्तृत जानकारी मंच के माध्यम से दी। इस कार्यक्रम में  20 समाज सेवियों का अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मान किया। जिसमें कैलाश जोशीला सतवास, हरिशंकर व्यास कन्नौद, बसंत त्रिवेदी, रमेश चन्द्र व्यास देवास, संदीप जोशी प्रमुख थे। अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा द्वारा निस्वार्थ समाज सेवा हेतु जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा, कमलेश शर्मा, सतीश व्यास, रवि व्यास एवं विनोद शर्मा को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। संचालन महेश शर्मा एवं प्रदेश महामंत्री सुबोध शर्मा ने किया। उक्त जानकारी जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा ने दी।

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

शासकीय भूमि पर किया जा रहा पक्का निर्माण...!

भाजपा ने अपने ही विधायक को कारण बताओं नोटिस थमाया