हाईवे पर आए दिन दुर्घटनाओं का शिकार हो रही गौ माता, गोवंश की रक्षा के लिए कठोर कदम उठाए मप्र सरकार
भारत सागर न्यूज/देवास। वर्तमान समय मे गोवंश सबसे बुरी दशा से होकर गुजर रहा है। भूख के कारण कही भी गाये पालीथिन खाती देखी जा सकती है या किसी चौराहे, रास्ते पर सडक़ दुर्घटना में मौत का शिकार हो रही है। गाये झुंड के रुप में देवास शहर सहित जिलेभर में चौराहों व मुख्य मार्गो पर देखी जा सकती है। वहीं गांवो से भगाया हुआ गोवंश आज हाइवे को अपना ठिकाना बनाये हुए है। बजरंग सेना प्रदेश प्रभारी मोहित जाट ने बताया कि इंदौर-बैतुल हाईवे पर आए दिन गौवंश दुर्घटनाओं का शिकार हो रही है।
शनिवार रात करीब 10.30 बजे एक अज्ञात वाहन ने 10.30 बजे गौमाता को टक्कर मार दी। घटना की जानकारी मिलते ही बजरंग सेना टीम मौके पर पहुंची और घायल गौमाता का उपचार किया। श्री जाट ने बताया कि इंदौर-बैतुल नेशनल हाईवे स्थित ग्राम मौखापिपल्या में सबसे ज्यादा गोवंशो के एक्सीडेंट होते है। घायल गोवंश का उपचार बजरंग सेना द्वारा किया जा रहा है। पशुपालकों द्वारा गायों को चारे के लिए भगवान भरोसे छोड़ देते हैं। जगह-जगह भटकती गाय अंतत शहरों में आ पहुंचती है।
सडको पर भटकते गोवंश की रक्षा के लिए मप्र सरकार को कठोर कदम उठाने चाहिए। साथ ही दर-दर की ठोंकरे खा रही गौमाताओं को अधिक से अधिक गौशालाओं का निर्माण कर वहां भेजना चाहिए। यदि गौमाता घायल अवस्था में दिखती है तो मोबा. नं. 9039185695 पर सम्पर्क कर सकते है और गौ सेवा के लिए जुड सकते है। इस दौरान बजरंग सेना ग्रामीण अध्यक्ष राजपाल दरबार सहित अन्य संगठन पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment