विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस’’ का आयोजन हुआ

जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास
।। स मा चा र ।।



भारत सागर न्यूज/देवास। देवास 21 मार्च 2025/ जिला आपूर्ति अधिकारी देवास ने बताया कि ’’विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस’’ का आयोजन  अध्यक्ष जिला उपभोक्ता आयोग देवास की  श्रीमती जसवीर कौर की अध्यक्षता में   शासकीय पॉलीटेकनिक कॉलेज, ग्राम राजोदा में  किया गया। कार्यक्रम में आनंद कुमार दुवे न्यायिक सदस्य जिला उपभोक्ता आयोग देवास, श्रीमती अनीता पारासर सदस्य जिला उपभोक्ता आयोग देवास, विक्रमसिंह चौधरी, जिला अध्यक्ष, अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन, 



रामेष्वर धाकड अध्यक्ष अखिल भरतीय ग्राहक पंचायत देवास, एडवोकेट जनार्दन पेठनकर, श्रीमती सोनल भाटी, प्राचार्य, शासकीय पॉलीटेकनिक कॉलेज, दिनेष अहिरवार, जिला आपूर्ति अधिकारी, भानसिंह राय, सहायक आपूर्ति अधिकारी देवास,  धर्मेन्द्र वर्मा, सहायक आपूर्ति अधिकारी, श्याम दुबे, नापतौल निरीक्षक, कैलास वास्केल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, श्रीमती पल्लवी जोक ड्रग इंस्पेक्टर, चेतन वर्मा, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में भानसिंह राय, सहायक आपूर्ति अधिकारी द्वारा उपभोक्ताओं को उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 के नवीन प्रावधानों एवं ई दाखिल के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। श्याम दुबे, 




नापतौल निरीक्षक द्वारा उपभोक्ताओं को नापतौल संबंधी जानकारी दी गई, कैलास वास्केल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा उपभोक्ताओं को खाद्य सामग्री में होने वाली मिलावट के संबंध में जानकारी दी गई, श्रीमती जसवीर कौर, अध्यक्ष, जिला उपभोक्ता आयोग देवास द्वारा उपभोक्ता आयोग में प्रकरण दर्ज करने की प्रक्रिया एवं वर्ती जाने वाली सावधनियों के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में जिला आपूर्ति अधिकारी, दिनेश अहिरवार द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का संचालन धर्मेन्द्र वर्मा, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी देवास द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के छात्र/छात्राऐं एवं उपभोक्ता उपस्थित रहे।                         

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

शासकीय भूमि पर किया जा रहा पक्का निर्माण...!

भाजपा ने अपने ही विधायक को कारण बताओं नोटिस थमाया