रामनगर मुख्य गार्डन के आसपास उखड़े ब्लॉक को बिना ऊंचा उठाए मिट्टी से ही रिपेयर कर दिए जोड़

-उखड़े ब्लाकों को न तो ऊंचा उठाया न ही रिपेयरिंग में सीमेंट का किया उपयोग मिट्टी में ही जोड दिए ब्लाक 



भारत सागर न्यूज/देवास। रामनगर स्थित मुख्य गार्डन के आसपास के ब्लॉक लंबे समय से उखड़े पड़े थे। जब स्वच्छता सर्वेक्षण की जांच की बात आई तो आनन-फानन में जिम्मेदार अधिकारियों ने उन उखड़े हुए ब्लॉकों को बिना ऊंचा उठाए मिट्टी में ही रिपेयर कर जोड़ दिए गए हैं। नगर जनहित सुरक्षा समिति के अनिल सिंह बेस ने बताया कि यहां हजारों लोगों का रोज आवागमन होता है। रामनगर मुख्य गार्डन के आसपास लगे ब्लॉक लंबे समय से उखड़े पड़े थे। जिसकी नगर निगम के जिम्मेदार अफसर को कई बार अवगत कराया चुका है। लेकिन जिम्मेदारों द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया गया। जब स्वच्छता सर्वेक्षण की बात आई तो जिम्मेदार अधिकारियों ने गार्डन के आसपास उखड़े ब्लॉकों को सीमेंट लगाकर जोड़ने की बजाय उन्हें मिट्टी में ही जोड़कर रिपेयर कर दिया गया है। जबकि बारिश के समय यहां पानी जमा हो जाता है। इसका मुख्य कारण है यह है कि ब्लॉक काफी नीचे हैं। 




अगर इन ब्लॉकों को ऊंचा उठाकर और सीमेंट कंक्रीट से जोड़ दिया गया होता तो संभवतः समस्या का निराकरण हो सकता था। लेकिन जिम्मेदारों द्वारा ऊंचा ना उठाते हुए उन्ही टूटे-फूटे ब्लॉकों को वापस सीमेंट की बजाय मिट्टी में ही रिपेयर कर जोड़ दिए गए हैं। इस गार्डन के आसपास ब्लॉक नीचे होने के कारण पानी जमा रहता है। जिसमें काई तक जम जाती हैं। निगम अफसरों अनदेखी का खामियाजा रामनगर वासियों को भुगतना पड़ रहा है। समिति के अनिल सिंह बेस, विनोद सिंह गोड़, सुनील सिंह ठाकुर, विजय सिंह तंवर, सुरेश रायकवार, सुभाष वर्मा, दीपक मालवीय, अनूप दुबे, सत्यनारायण यादव,अनूप दुबे ने निगम कमिश्नर से ब्लॉकों को ऊंचा उठाकर और उन्हें सीमेंट से रिपेयर करने की मांग की है। जिससे समस्या का स्थाई निराकरण हो सके।

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

शासकीय भूमि पर किया जा रहा पक्का निर्माण...!

भाजपा ने अपने ही विधायक को कारण बताओं नोटिस थमाया