क्रांति तोप, तलवार, बन्दुक, बमो से नहीं आती, यह तो विचारों की शान से आती है- कामरेड वाघड़े



भारत सागर न्यूज/देवास। शहीद -ए-आज़म भगतसिंह, सुखदेव औऱ राजगुरु के शहीद दिवस की पूर्व संध्या पर स्थानीय भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कामना नगर, देवास कार्यालय पर शहादत दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के चीफ गेस्ट वकील कॉमरेड वाघड़े थे। उपस्थित कॉमरेडो ने एक स्वर में कहा कि भगतसिंह बहुत बड़े चिंतक थे। वे ऊँच-नीच, जातिवाद, अंधविश्वास, पाखंड, कम्युनलिज़्म (सांप्रदायिकता), पूंजीवाद, साम्राज्यवाद के सख्त खिलाफ थे। वे अंग्रेजों से भारत को शीघ्र आजाद करवाना चाहते थे। वे ब्रिटिश सम्राज्यवाद को शीघ्र ख़त्म करके भारत में समाजवाद लाना चाहते थे। यदि वे कुछ वर्ष औऱ जीवित रहते तो देश में 15 अगस्त 1947 के पूर्व ही समाजवाद स्थापित हो चूका होता और अब तक तो भारत विकसित होकर विश्व का 1 एक नंबर का देश बन चुका होता।




वर्तमान में भारत में पूंजीवाद, अंधविश्वास, जातिवाद, भाषावाद, सांप्रदायिकता, भ्रस्टाचार, भाई भतीजावाद चरम पर है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सार्वजनिक उद्योग धंधे पूंजीपतियों क़ो बेच दिए गये है। वे दिनोदिन खरब पति होते जा रहे है तो दूसरी तरफ आम जनता दो वक्त की रोटी के लिये त्राहि-त्राहि कर रही है। 700 किसानो की मौत हो चुकी है तो धन्ना सेठो के  अरबो रूपये माफ कर दिए गए है। सभी क़ानून पूँजीपति के लाभ के लिए बनाये जा रहे है। मजदूरों का भयंकर शोषण हो रहा है। संविधान को मनुवादी संविधान द्वारा प्रतिस्थापित करने का षडय़ंत्र किया जा रहा है। पूरे देश में गुजरात जैसे दंगे करवाने का निरन्तर प्रयास किया जा रहा है।



असंवैधानिक ताकतें देश पर शाशन कर रही है। देश को लोकतंत्र से राजतन्त्र की औऱ ले जाया जा रहा है। सेकुलरिज्म को समाप्त किया जा रहा है। देश की आम जनता को एकजुट होकर फासिवादी ताकतों को सत्ता से हटाना पड़ेगा तभी सभी भारत वाशी सुख से रह सकेंगे। सेवानिवृत्त प्राचार्य एफबी मानेकर ने विस्तार से भगतसिंह के जीवन पर प्रकाश डाला। कॉमरेड ओमप्रकाश वाघड़े ने कहा कि भगत सिंह ने अपनी माता जी के अंधविश्वास पर कहा की तेरा वाहे गुरु यदि शक्ति शाली है तो उससे कहना की मेरी फाँसी रूकवा ले। कॉमरेड राजेंद्र राठौर ने जेल जीवन में उनके सेल्फ स्टडी पर विस्तार पूर्वक बाते की। उन्होंने कहा की फाँसी के वक्त वे लेनिन को पढ़ रहे थे, वे कट्टर माक्र्सवादी थे।

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

शासकीय भूमि पर किया जा रहा पक्का निर्माण...!

भाजपा ने अपने ही विधायक को कारण बताओं नोटिस थमाया