परशुराम की तुलना औरंगजेब से करने के मामले में विवाद गरमाया।
-ब्राह्मण समाज के लोगों ने कांग्रेस नेत्री का पुतला दहन किया।
-ब्राह्मण समाज द्वारा कांग्रेस नेत्री पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई।
भारत सागर न्यूज/उज्जैन। उज्जैन ब्राह्मणों के आराध्य देव परशुराम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में आज सर्व ब्राह्मण समाज रामघाट इकाई द्वारा कांग्रेस महिला नेत्री रेखा जैन का पुतला दहन किया गया। अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज अध्यक्ष पं सुरेन्द्र चतुर्वेदी एवम पं गौरव उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस नेत्री ने परशुराम जी की तुलना औरंगजेब से की थी जिसको लेकर सर्व ब्राह्मण समाज में आक्रोश है हर जगह पर कांग्रेस नेत्री का विरोध दर्ज कराया जा रहा है
उज्जैन में भी रामघाट पर पुतला दहन करने के बाद ब्राह्मण जनों ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से कांग्रेस मैत्री रेखा जैन को निष्कासित करने और पुलिस प्रशासन से अवध में टिप्पणी करने और ब्राह्मण समाज की भावनाओं का आहत करने के मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की है पुतला दहन के दौरान बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment