उत्साह और उमंग के साथ मनाई बच्चों ने रंग पंचमी
भारत सागर न्यूज/देवास। शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी में बच्चों ने रंग पंचमी उल्लास पूर्वक मनाई। प्रधानाध्यापक महेश सोनी ने बताया कि सर्वप्रथम माता सरस्वती एवं भगवान श्री कृष्ण के चरणों में रंगोली अर्पित की गई। इसके बाद सभी बच्चों को विभिन्न प्रकार के रंग एवं फूलों की पखुड़िया वितरित की गई। सभी बच्चों ने एक दूसरे को एवं शिक्षकों को हरे, पीले, लाल, नीले कलर लगाकर रंग पंचमी मनाई।
इसके पूर्व सभी बच्चों ने होली एवं रंग पंचमी को लेकर अपने विचार निबंध के रूप में प्रकट किए। बच्चों को बताया गया कि होली हमारे देश के अलावा विश्व के अन्य देशों में भी मनाई जाती है। इस त्यौहार पर हमें अपने पिछले द्वेष भाव भूल कर मन में उत्साह और उमंग रखना चाहिए।सभी बच्चों को आइसक्रीम वितरित की गई। इस अवसर पर प्रियंका गौड़ एवं शिक्षक पालक समिति सदस्य उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment