जैन समाज के साधु संतों को विहार दौरान प्रदेश में मिले पर्याप्त पुलिस सुरक्षा।

- जैन समाज सामाजिक संगठन के नेतृत्व में सकल जैन समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को दिया ज्ञापन 




भारत सागर न्यूज/देवास। प्रदेश के सिंगरोली में घटित जैन संतो के साथ दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद भविष्य में ऐसी घटना ना हो इस हेतु सकल जैन समाज देवास के लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर प्रदेश में साधु साध्वियों के ठहरने एवं विहार के दौरान पर्याप्त पुलिस निगरानी एवं सुरक्षा मिले ऐसी मांग की है। ज्ञापन का वाचन जैन समाज सामाजिक संगठन के संयोजक नरेंद्र जी जैन ने करते हुए बताया कि जैन साधु, साध्वियां त्याग, तपस्या और भगवान महावीर के पावन सिद्धांतों पर चलने वाले होते हैं, उन्हीं की पावन निश्रा में जैन समाज आगे बढ़ रहा है। 




सर्वविदित है कि कई बार जैन साधु साध्वियों के साथ विहार के समय दुर्घटना हो जाती है या फिर कई साधु साध्वी शहर या गांव में उपाश्रय नहीं होने पर शहर और गांव से दूर किसी मंदिर या स्कूल में विश्राम के लिए ठहरते है। ऐसे स्थानों पर ठहरे साधु साध्वियों पर असामाजिक तत्वों द्वारा प्राणघातक हमले कर दिए जाते है। जो कि बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। विगत दिनों में सिंगरोली में घटित घटना सर्वविदित है, उक्त घटना में रात्रि के दौरान एक मंदिर में विश्रामरत जैन साधुओं पर पैसों के लिए कुछ शराबियों ने जानलेवा हमला किया। जिसमें संत गंभीर रुप से घायल भी हुए। इस घटना से जैन समाज में भारी आक्रोश है। यह विगत 10 माह में जैन संतो के साथ हुई तीसरी बड़ी घटना थी। 



आगे भविष्य में सिंगरोली जैसी घटना घटित ना हो, इसलिए हम मध्यप्रदेश शासन से यह मांग करते है कि जहां भी गांव के बाहर साधु साध्वियों के ठहरने का स्थान हो। वहां पर पुलिस की निगरानी हो। पूरे प्रदेश में जैन साधु साध्वियों के विहार के समय पुलिस सुरक्षा प्रदान की जाए। उक्त जानकारी जैन समाज सामाजिक संगठन के उपाध्यक्ष शैलेन्द्र चौधरी ने दी। इस दौरान जैन समाज सामाजिक संगठन के अध्यक्ष महावीर जैन, जैन महासंघ देवास के जिलाध्यक्ष एवं नगर निगम सभापति रवि जैन, दिलीप चौधरी, विनोद जैन, अरुण जैन, नीलेश जैन, प्रमोद जैन, आर सी जैन, विजय जैन, राजेश जैन, पारस जैन, संगीता जैन चौधरी, गिरीश संघवी, प्रकाश जैन, प्रवीण पानौत, संजय तलाटी, संदीप जैन, मनीष जैन, अमित जैन, प्रवीन जैन एवं जैन समाज के सभी ट्रस्ट मंडलों के पदाधिकारियों के साथ सकल जैन समाज के समाजजन उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

शासकीय भूमि पर किया जा रहा पक्का निर्माण...!

भाजपा ने अपने ही विधायक को कारण बताओं नोटिस थमाया