उपमुख्यमंत्री जगदीश देवडा के बयान पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की प्रतिक्रिया।
इस वक्त की बड़ी खबर
- मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि पूरा देश और देश की सेना नरेंद्र मोदी के चरणों में नतमस्तक है।
भारत सागर न्यूज/मध्यप्रदेश। मोहन यादव सरकार का मंत्री विजय शाह सेना की बहादुर कर्नल को आतंकवादियों की बहन करार देते हैं, उपमुख्यमंत्री सेना को मोदी के चरणों में नतमस्तक बताते हैं, और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री से मीडिया सवाल करे तो झल्ला कर ऊलजलूल जवाब देते हैं।
दोनों ही मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय बीजेपी उन्हें संरक्षण दे रही है, इससे यह प्रतीत होता है कि बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने सेना के अपमान का प्रायोजित कार्यक्रम चला रखा है।
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी कल पूरे प्रदेश में दोनों ही बदज़ुबान मंत्रियों के पुतले जलाकर सेना के स्वाभिमान की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरेगी।
Comments
Post a Comment