खेलो इंडिया बीच गेम के लिए मप्र सीनियर टीम दमन एंड दीव रवाना




भारत सागर न्यूज देवास। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अंडर में पहली खेलो इंडिया बीच गेम का आयोजन घोघला बीच दीव में 19 से 24 मई 2025 को होने जा रहा है। पेंचक सिलाट एसोसिएशन मप्र अध्यक्ष अबरार अहमद शेख और महासचिव अभय श्रीवास ने बताया कि पर भारतवर्ष से सिर्फ 6 खेलो को शामिल किया गया है। जिसमें पेंचक सिलाट खेल भी शामिल है। 




यह दल खेल एवं युवा कल्याण विभाग भोपाल के अधिकारी प्रदीप सर के सानिध्य में दल भेजा जा रहा। रवानगी के पहले देवास खेल एवं युवा कल्याण विभाग समन्वयक अधिकारी जावेद पठान, सीए राजेश सिंघी, मप्र कोषाध्यक्ष संदीप जाधव ने बधाई और शुभकामनाएं दी। मप्र टीम के बालक वर्ग के कोच आशु कुमार भोपाल व बालिका वर्ग की कोच जैनब खान है। मैनेजर अबरार अहमद शेख है। 




निर्णायक दल में अंतराष्ट्रीय रैफरी अभय श्रीवास देवास ओर विनीता रैकवार भोपाल रहेंगे। मप्र दल में शामिल खिलाड़ी भूमिका जैन, दिशा रेड्डी, निहारिका राज पुरोहित, अनुश्री कुशवाहा, पिंकी कोल, विशाखा कोल, रीना गुर्जर, हिमांशी जाट, हर्ष जयसवाल, प्रांजल बुडानिया, ऋषभ जायसवाल, अमित रजक, आसिफ अली, महेंद्र स्वामी, अजय कैला अपने-अपने वर्ग समूह में श्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। खिलाडिय़ों की रवानगी पर पूरे मप्र के पेंचक सिलाट के खिलाडिय़ों में हर्ष खुशी है। 




खिलाडियों की इस उपलब्धि पर देवास विधायिका गायत्री राजे पंवार, महाराज विक्रम सिंह पंवार, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव, खेल व युवा कल्याण विभाग भोपाल खेल विभाग से पूर्व खेल अधिकारी हेमंत सुवीर, उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य सुधीर सोमानी, प्राचार्य अशोक साहू, जिला पेंचक सिलाट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष समाज सेवी प्रमोद डोंगलिया, सहसचिव हितेंद्र दांडे, कोषाध्यक्ष संदीप जाधव एवं सभी सीनियर कोच, रैफरी एवं समस्त पदाधिकारी ने खिलाडियों को शुभकामनाएं और बधाई दी।

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

शासकीय भूमि पर किया जा रहा पक्का निर्माण...!

भाजपा ने अपने ही विधायक को कारण बताओं नोटिस थमाया