भारतीय सेना के सम्मान में कांग्रेस ने निकाली जय हिन्द यात्रा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल ।




भारत सागर न्यूज/उज्जैन ( संजय शर्मा )। कांग्रेस पार्टी द्वारा आज भारतीय सेना के सम्मान में जय हिन्द यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए और सेना के जवानों नमन किया। आपरेशन सिन्दूर की सफलता के बाद भाजपा द्वारा भारतीय सेना का आभार व्यक्त करने के लिए पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। 



वहीं इसके जवाब में कांग्रेस द्वारा भी देश भर में सैनिकों के सम्मान में जय हिन्द यात्रा निकाली जा रही है।इसी के चलते आज उज्जैन में भी कांग्रेस द्वारा जय हिन्द यात्रा निकाली गई ।जो गुदरी चौराहा और पटनी बाजार होते हुए गोपाल मंदिर पहुंचकर समाप्त हो गई। 




जिसमें शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी एवं शहर महिला कांग्रेस कमेटी की शहर अध्यक्ष सोनिया ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। वहीं यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।



Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

शासकीय भूमि पर किया जा रहा पक्का निर्माण...!

भाजपा ने अपने ही विधायक को कारण बताओं नोटिस थमाया