मंत्रियों के बयान पर बबाल कांग्रेस ने फूंके मंत्रियों के पुतले पुलिस और कार्यकर्ताओं में झड़प....
भारत सागर न्यूज/उज्जैन ( संजय शर्मा )। प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह और जगदीश देवड़ा के बयान के विरोध में आज कांग्रेस ने दोनों मंत्रियों का पुतला जलाया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हल्की झड़प भी हुई।
मप्र सरकार के केबिनेट मंत्री विजय शाह और डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा द्वारा भारतीय सेना पर दिये गये बयान पर पर प्रदेश से लेकर देशभर में बबाल मचा हुआ है। जगह-जगह धरने और प्रदर्शन हो रहे हैं।
आज उज्जैन में भी कांग्रेस द्वारा भेरुनाला क्षेत्र में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मंत्री विजय शाह और जगदीश देवड़ा का पुतला जलाया। पुतला जलाते समय कार्यकताओं और पुलिस के बीच पुतला छिनने को लेकर झूमा झटकी भी हुई।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी ने बयानों की निंदा करते मंत्री विजय शाह और जगदीश देवड़ा से तत्काल अपने पद से इस्तीफा देने की मांग की हैं।
Comments
Post a Comment