ग्रीष्मऋतु में पंछियों की प्राणरक्षा हेतु जलपान, जागरूकता के लिए नगर मंडल ने सकोरे बांटे-



भारत सागर न्यूज/नागदा ( संजय शर्मा ) । भाजपा के पक्षी बचाओ अभियान के तहत ग्रीष्म काल में विहंगम सुरक्षा के लिए आम जनमानस को अपने आवास एवं प्रतिष्ठान की छत पर पक्षियों के लिए जल रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। 



इसी श्रृंखला में बुधवार को नगर के मंडल अध्यक्ष विजय पटेल के नेतृत्व में मंडल के पदाधिकारी एवं भाजपा सदस्यों द्वारा नगर के,  महात्मा गांधी मार्ग, रानी लक्ष्मीबाई मार्ग, ओझा मार्ग, सुभाष मार्ग, थाना चौराहा पर प्रतीकात्मक संदेश के लिए मिट्टी के सकोरे (जलपात्र) वितरित किए गए। 



नागरिकों से पंछियों के प्राणरक्षा के लिए छत पर पानी रखने का आग्रह किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक लाल सिंह जी राणावत, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि ओम प्रकाश जी गेहलोत, नगर पालिका उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, नगर मंडल अध्यक्ष विजय पटेल, उपाध्यक्ष हिम्मत सिंह राठौड़, महिला उपाध्यक्ष श्रीमति ऋतु पांडेय  अनिल जोशी,



विजय पोरवाल, विनय गुर्जर, दौलत राम प्रजापत, सूरज मकवाना, निलेश मेहता, कमलेश प्रजापत, दीपक जैन, गौरव यादव, विजय सिंह सिसोदिया, चेतन राठौर, जीवन लाल जैन, 



अमर सोलंकी,अर्जुन पड़िहार, जगदीश बागड़ी, अभिषेक पोरवाल, गोलू डुलगज, जुगन खेरिया,योगेश मीणा आदि बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

शासकीय भूमि पर किया जा रहा पक्का निर्माण...!

भाजपा ने अपने ही विधायक को कारण बताओं नोटिस थमाया