देश भक्ति क्या है ओर हम अपने देश को आगे कैसे बढ़ाये
- लेखक अक्षय हिरवे मंडलेश्वर '' देशभक्ति किसी के लिए भी देश के प्रति उसके उच्चतम प्रेम और सम्मान की भावना को व्यक्त करता है। यह किसी देश के सांस्कृतिक मूल्यों तथा कार्यो का अंधाधुंध पालन करने में विश्वास नहीं रखता है बल्कि ये किसी देश के मूल्यों पर गर्व करने तथा देश की समृद्धि के विकास पर कार्य करने कि ओर अग्रसर रहता है। देशभक्ति अति महत्वपूर्ण है और हमें इस भावना को विशेष रूप से देश के युवाओं में पैदा करनी चाहिए ताकि वे जिम्मेदार नागरिकों के रूप में देश के विकास में अपना योगदान दे सकें। युवा राष्ट्र के भविष्य है और देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए तथा इसे संरक्षित और सुरक्षित रखने के लिए उनका सर्वोत्तम रुचि के साथ कार्य करना आवश्यक हैं क्योंकि मनुष्य जिस देश या समाज में जन्म लेता है, यदि वह उसकी उन्नति में समुचित सहयोग नहीं देता है तो उसका जन्म लेना व्यर्थ माना जाता हैं। हमें अपने सरकार की खामियों के बारे में शिकायत करने के बजाये देश की वृद्धि एवं विकास के प्रति कार्य करना चाहिए। हम जानते है कि परिवर्तन लाने के लिए सदैव कुछ न कुछ बदलावों की आवश्यक्ता होती ही है। जिस देश में