पालनगर के पहाड़ी क्षेत्र स्थित खेतों में दिखाई दिए तेंदुए के पगमार्क.....!
जंगली जानवर की आहत से किसान दहशत में देवास। कुछ दिनों पूर्व माताजी टेकरी पर लकड़बग्गा दिखाई देने के बाद वन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत कर उसे पकड़ा और जंगल में छोड़ा था। अब शहर के पालनगर-नागदा क्षेत्र में तेंदुए को देखे जाने की सूचना मिली है, साथ ही उसके पगमार्क खेतों में मिले हैं। क्षेत्रीय किसान के मुताबिक आसपास नीलगाएं अधिक है उनका शिकार करने के लिए तेंदुआ यहां आया होगा। वैसे इस बात की सूचना वन विभाग को दे दी गई है। शहर से लगे पालनगर-नागदा क्षेत्र के कुंडाल पहाड़ी क्षेत्र में जंगली जानवर की आहत के बाद किसान खेतों में सिंचाई करने से घबरा रहे है। किसानों में जंगली जानवर को लेकर दहशत का माहौल है। क्षेत्रीय किसान रामसिंह ने बताया कि बीती रात नील गाय का शिकार करने के उद्देश्य से एक जंगली जानवर गेहूं के खेतों में बैठा हुआ दिखाई दिया। जो तेंदूए जैसा प्रतीत हो रहा था। गेहूं के खेतों में जंगली जानवर के पगमार्क भी मिले है। वहीं इस संबंध में किसान राजेश पटेल ने बताया कि उन्हें कल देर रात करीब 9.30 बजे रामसिंह का फोन आया था उस दौरान वह नीलगायों को भगा रहा था और उसी दौरान उसे टार्च की रोश...