पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए प्रधान आरक्षक किशोर सिंह को दी विदाई Farewell to Chief Constable Kishore Singh who retired from the police department




भारत सागर न्यूज/देवास। प्रधान आरक्षक किशोर सिंह मंगलवार को सेवानिवृत्त हुए। आयोजित वि‍दाई समारोह में पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद सहित पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों ने उन्हें ससम्मान भावभीनी विदाई दी।पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए प्रधान आरक्षक सिंह 21 सितंबर 1982 को पुलिस विभाग में भर्ती होकर वर्तमान में पुलिस लाइन देवास में तैनात थे। वे बागली, बैंक नोट प्रेस देवास, औद्योगिक क्षेत्र देवास, चौकी विजयागंज मंडी, सतवास आदि थानों पर तैनात रहे।


31 दिसंबर 2024 को प्रधान आरक्षक सिंह के सेवानिवृत्त होने पर पुलिस कंट्रोल रूम सभागृह में आयोजित विदाई कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक गेहलोद सहित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) जयवीरसिंह भदौरिया, रक्षित निरीक्षक रणजीतसिंह ठाकुर एवं कार्यालयीन स्टॉफ द्वारा सिंह का माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया। पुलिस विभाग में उनके सराहनीय सेवाकाल के लिए पुलिस अधीक्षक गेहलोद द्वारा उन्हें शॉल-श्रीफल प्रशस्ति पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। 


इस दौरान सेवानिवृत्त हुए प्रधान आरक्षक सिंह ने अपनी सेवाकाल के अनुभव कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ साझा किए। पुलिस अधीक्षक गेहलोद ने प्रधान आरक्षक सिंह के पुलिस विभाग में सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके जीवन के अगले पड़ाव के लिए शुभकामनाएं देते हुए उन्हें विभाग से ससम्मान भावभीनी विदाई दी।

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

शासकीय भूमि पर किया जा रहा पक्का निर्माण...!

सरपंच के साथ मारपीट जनपद अध्यक्ष ने किया थाने का घेराव....