रंग पंचमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा नगर गैर का आयोजन किया गया।

-नगर गैर का आयोजन हजारों शहरवासी उमड़े खूब उड़ा रंग और गुलाल 


भारत सागर न्यूज/उज्जैन। शहर में आज रंगों का पर्व रंग पंचमी का पर्व घूम घाम और उत्साह के साथ मनाया गया। लोगों में रंगों का खुमार सुबह से ही चढ़ने लगा था। जिसके चलते लोग सुबह से ही घरों से निकल कर सड़कों पर उतरे और जमकर रंग खेला। वहीं नगर निगम द्वारा नगर गैर का आयोजन किया गया। जिसमें पूरा शहर ही उमड़ पड़ा।गैर की शुरुआत महाकाल मंदिर से हुई। 




जिसमें पानी के टैंकर और वाटर लारी से लोगों पर जमकर रंग और गुलाल उड़ाया गया। महाकाल मंदिर से शुरू हुई गैर कोर्ट मोहल्ला, गुदरी चौराहा और पटनी बाजार होते हुए गोपाल मंदिर पहुंची। इस दौरान हजारों लोग नाचते गाते हुए गैर में शामिल हुए और एक दूसरे को रंग लगाकर रंग पंचमी की शुभकामनाएं दी। वहीं जिस रास्ते से गैर गुजरी वह सड़क रंगों से सराबोर हो गई।




इघर सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को भी भीड़ ने नहीं छोड़ा और उन्हें भी रंगों से लाल पीला कर दिया।गैर में महापौर मुकेश टटवाल एवं भाजपा और कांग्रेस पार्षद शामिल हुए।
एक्सटेंशन

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

शासकीय भूमि पर किया जा रहा पक्का निर्माण...!

सरपंच के साथ मारपीट जनपद अध्यक्ष ने किया थाने का घेराव....