पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक पर जश्न का माहौल, महाकाल मंदिर में लगे भारत माता की जय के नारे, सांसद अनिल फिरोजिया ने भी मनाया जश्न
भारत सागर न्यूज)/उज्जैन/(संजय शर्मा)9424850595। उज्जैन में पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के बाद जश्न का माहौल है। महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं ने भारत माता की जय के नारे लगाए। बुधवार सुबह से महाकाल मंदिर में श्रद्धालु भारत माता की जय के नारे लगा रहे हैं।
15 दिन पहले पहलगाम में आतंकियों द्वारा 26 निर्दोषों की हत्या करने से लोग आक्रोशित थे। लोग पाकिस्तान को इसके लिए सबक सिखाना चाहते थे। यहीं वजह है कि मंगलवार रात डेढ़ बजे भारत ने 'पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। ऑपरेशन सिंदूर' के तहत की गई इस स्ट्राइक में दर्जनों आतंकियों के मारे जाने की सूचना मिलते ही उज्जैन में भी खुशी का माहौल छा गया।
सुबह से ही विश्व प्रसिद्ध महाकाल महेश्वर मंदिर में आकर बाबा के दर्शन के साथी भारत माता की जय के नारे लगाते नजर आए। दर्शनार्थी बोले बाबा सैनिकों को शक्ति दे, पाकिस्तान पर की गई एयर स्ट्राइक का पता चलते ही सुबह महाकाल मंदिर में दर्शन आरती डबल उत्साहित हो गए। उन्होंने बाबा महाकाल की पूजन अर्जन कर आशीर्वाद लेते हुए बॉर्डर पर खड़े सैनिकों को शक्ति देने के लिए भी आशीर्वाद मांगा।
एक महिला श्रद्धालु ने कहा बाबा महाकाल बॉर्डर पर तैनात सैनिकों को शक्ति दे। श्रद्धालुओं ने कहा कि भारत का ये कदम पाकिस्तान सदियों तक याद रखेगा। भारत माता की जय, जय श्री महाकाल। एक चुटकी सिंदूर की कीमत जलगांव से आए राकेश पाटिल ने कहा कि बाबा महाकाल की पड़ोसी मुल्क अपनी औकात भूलकर हमला करता है। आज हर भारतीय के लिए गर्व का दिन है क्योंकि पाकिस्तान को औकात दिखा दी।
एक अन्य महिला दर्शनार्थी ने कहा पाकिस्तानी नहीं जानते हमारे एक चुटकी सिंदूर की कीमत क्या है? पीएम मोदी ने एक चुटकी सिंदूर की कीमत आज पाकिस्तान को बता दी। जितने भी जवान बॉर्डर पर हैं भगवान सभी की रक्षा करें, सभी के सिंदूर की रक्षा करें। सीमा पर जवानों ने मुंह तोड़ जवाब दिया है। हम सब बहुत खुश हैं।
महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और सभी ने भारत माता की जय के नारे लगाए। लोगों ने कहा कि यह दिन इतिहास में दर्ज हो गया है और हमें गर्व है कि हमारे देश के जवानों ने आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है।
Comments
Post a Comment