जनपद सीईओ की न्युक्ति की मांग को लेकर जनपद में अनोखा प्रदर्शन - एसडीएम नेहा साहू को सोपा ज्ञापन

- खाचरौद जनपद पंचायत में स्थायी सीईओ की मांग को लेकर कांग्रेस जनो ने किया सदबुद्धि यज्ञ,,,



भारत सागर न्यूज/खाचरोद ( संजय शर्मा )। खाचरौद जनपद पंचायत कार्यालय में कांग्रेस के पूर्व विधायक दिलीप सिंह गुर्जर जनपद अध्यक्ष पृथ्वीराज सिंह पंवार नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद भरावा पार्षद जितेंद्र पांचाल दशरथ वाकतरिया ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनोखीलाल सोलंकी तथा धारा सिंह  सुरेल तथा सरपंच जनो ने सद्बुद्धि यज्ञ कर यज्ञ मे दी आहुति 



जनपद अध्यक्ष पृथ्वीराज सिंह पंवार ने जानकारी देकर बताया की स्थायी सीईओ की नियुक्ति न होने से जनपद के कार्य ठप्प पड़े जिसका सीधा असर जनकल्याण कारी योजनाओं पर पड़ रहा है 



हितग्राहियों को शासन और केंद्र शासन की योजनाओं का लाभ नही पहुँच पा रहा है। अगर आठ दिनों में इस ज्वलंत समस्या का समाधान नही हुआ तो कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में क्रमिक भूख हड़ताल की जायेगी।








Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा