संबंध बनाना है तो परमात्मा से बना लो, जो कभी टूटता नहीं है.. पंडित अजय शास्त्री
- बंधन ए सारे जग से निराला, मैं तेरी मैया तू है मेरा लाला, है मेरा लाल.. भक्ति गीत की प्रस्तुति पर श्रद्धालु झूम उठे
भारत सागर न्यूज/देवास। दुनिया में जितने भी बनाए गए सांसारिक संबंध नाते, रिश्ते हैं सब टूट जाते हैं। कोई भी रिश्ता, नाता, संबंध साथ नहीं जाता है। सब यहीं रह जाते हैं, सब टूट जाते हैं। क्योंकि ए जो सम्बन्ध हैं सांसारिक रिश्ते हैं, यह सब एक भ्रम और झूठ हुए हैं। यह सांसारिक रिश्ते अंत तक साथ निभाने वाले नहीं है।
लेकिन परमात्मा से बनाया गया रिश्ता कभी टूटता नहीं है। इसलिए संबंध बनाना है, तो परमात्मा से बना लो जो कभी टूटता नही है।जो अंत समय तक साथ निभाता है। यह विचार राजोदा रोड नारियाखेड़ा में चल रही श्रीमद् पितृ भागवत कथा के छठे दिन व्यास पीठ से भागवताचार्य पंडित अजय शास्त्री सिया वाले ने व्यक्त किए।
उन्होंने आगे कहा कि जब भी हम मंदिर में जाते हैं, भगवान के दरबार में जाते हैं। तो सुख सम्रद्धि ही मांगते हैं। ऐसा कोई प्राणी नहीं जो दुख मांगता हो। जो परमात्मा की शरण मांग लेता हो। भगवान के मंदिर में जब भी जाओ तो उनसे कुछ मांगना ही मत। क्योंकि वह सब घट-घट की जानने वाला है।
बस उससे मांगना है, तो यही मांगना कि है प्रभु हमें तेरी शरण मिल जाए और जिसको परमात्मा की शरण मिल जाती है उसका उद्धार हो जाता है। उन्होंने आगे कहा कि जो भी मानव गोपी भाव बनकर भगवान की शरण में जाता है। उस पर गोपेश्वर भगवान जरूर कृपा करते हैं। लेकिन भगवान तभी कृपा करेंगे जब निरहंकार होकर के उसके दरबार में जाओ। मन में अगर अहंकार भरा हुआ है।
तो फिर परमात्मा कृपा करने वाले नही हैं। पंडित अजय शास्त्री ने इस दौरान बंधन ए सारे जग से निराला, मैं तेरी मैया तू है मेरा लाला भक्ति गीत की भावपूर्ण प्रस्तुति पर श्रद्धालु झूम उठे। पलसावदिया परिवार द्वारा व्यास पीठ की पूजा अर्चना कर महा आरती की गई। सैकड़ो धर्मप्रेमियों ने कथा श्रवण कर धर्म लाभ लिया।
Comments
Post a Comment