आधुनिक युग का कुंभकरण ! साल में 300 दिन सोता है ये शख्स ?
साल में 300 दिन सोता है ये शख्स ? आपने रामायण में कुंभकरण के बारे में तो सुना ही होगा। लोकवाद के अनुसार कुंभकरण का किरदार सोने के लिए प्रसिध्द था। जो छः माह तक लगातार सोते रहता था और एक बार उठने के बाद फिर 6 माह के लिए सो जाया करता था। इस बार आधुनिक युग के रुप में एक ऐसे इंसान का मामला आया था जो सोने के मामले में कुंभकरण से भी आगे हैं लेकिन चौंकिये नही यह किसी वरदान के कारण नही है बल्कि एक बिमारी के कारण है। राजस्थान से एक बड़ा हैरान करने वाला मामला सामने आया है। नागौर जिले का एक शख्स पुरखाराम साल में 300 दिन सोता है महीनों के हिसाब से देखा जाए तो ये करीब 10 महीने होते हैं। उनका खाने से लेकर नहाना सब कुछ नींद में ही होता है। दरअसल परबतसर गांव के रहने वाले 42 साल के पुरखाराम अजीब बीमारी से ग्रसित है। पुरखाराम को एक्सेस हायपरसोम्निया नाम की बीमारी है। वे अपने ज्यादातर नित्य क्रिया के काम नींद में ही करते हैं। वे कई बार साल में 300 दिन तक सोते हैं। उनका खाने से लेकर नहाना, सब कुछ नींद में ही होता है। सु...