भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जैसे क्रांतिकारी राष्ट्र भक्तों के बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देंगे

-राष्ट्र धर्म सर्वोपरि है, राष्ट्र धर्म से बड़ा कोई धर्म नहीं होता



भारत सागर न्यूज/देवास। देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद कराने वाले भारत मां के वीर सपूतों मात्र भूमि के लिए सर्वत्र न्योछावर कर देने वाले हंसते हंसते फांसी के फंदे को गले लगाने वाले राष्ट्र भक्त क्रान्तिकारी भगतसिंह, राजगुरु, सुखदेव के बलिदान दिवस पर आम आदमी  पार्टी के प्रदेश सह सचिव सुनील सिंह ठाकुर के नेतृत्व में व जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव के मुख्यातिथ्य में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा गजरा गियर्स चौराहे पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।




सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव जैसे क्रांतिकारी राष्ट्र भक्तों के बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। जिन्होंने हंसते-हंसते देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। राष्ट्र धर्म सर्वोपरि है। राष्ट्र धर्म से बड़ा कोई धर्म नहीं होता। देश को भ्रष्टाचार मुक्त कर सुशासन स्थापित करना हमारा प्रमुख लक्ष्य है। इस दौरान नवनियुक्त पार्टी के जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुष्पमालाओं से आप नेता सलमान सदर के नेतृत्व में स्वागत भी किया गया। 



इस अवसर पर शिक्षा विंग प्रदेश सह सचिव रविन्द्र उपाध्याय पार्षद अनूप टोप्पो, सलमान सदर, अंसार खान, जाकिर खान, दीपक मालवीय, राहुल चन्द्रावत, आर पी झाला, संतोष लोहाना, सुरज  राठोड़, सादिक बसीर शेख, सादिक खान, सुनील चौहान, मेहरबान सिंह चौहान, कन्हैयालाल दांगी, शकील शेख, मोहनलाल गोरा, दीपक अग्रवाल, रामस्वरूप गुर्जर, आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी आप नेता सलमान सदर ने दी।

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

शासकीय भूमि पर किया जा रहा पक्का निर्माण...!

सरपंच के साथ मारपीट जनपद अध्यक्ष ने किया थाने का घेराव....