राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विक्रमोत्सव में होगी शामिल, अधिकृत कार्यक्रम अभी तय होना बाकी




भारत सागर न्यूज/उज्जैन। 125 दिवसीय विक्रमोत्सव के अंतर्गत नव विक्रम संवत (30 मार्च) पर शिप्रा नदी में होने वाले मुख्य कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आने की संभावना बढ़ गई है। जिला प्रशासन ने राष्ट्रपति के अनुसार तैयारी शुरू कर दी है और शिप्रा नदी पर बनने वाले मंच का पूजन किया। 




इस बार मंच अब तक का सबसे बड़ा होगा और राष्ट्रपति की सुरक्षा को देखते बनाया जाएगा। मंच 40 फीट चौड़ा और 80 फीट लंबा होगा और इसे छोटी रपट पर शिप्रा नदी पर बनाया जाएगा। समारोह में एक हजार ड्रोन से शो प्रस्तुत किया जाएगा, जिसमें भगवान शिव और उनसे जुड़े प्रतीक चिह्न सहित आध्यात्मिक दृश्य आसमान में दिखाए जाएंगे।



राष्ट्रपति वैदिक घड़ी के नए एप और महाराजवाड़ा हेरिटेज होटल का लोकार्पण कर सकती हैं। कोठी पैलेस पर वीर भारत संग्रहालय का भूमिपूजन भी प्रस्तावित है। राष्ट्रपति मुर्मू कार्यक्रम के दौरान विक्रम विश्व विद्यालय के दीक्षांत समारोह में भी सम्मिलित होंगी और समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. यादव को भी मानद उपाधि प्रदान की जाएगी।




कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने विक्रमादित्य शोधपीठ निदेशक राम तिवारी, निदेशक और पुराविद् डॉ. रमण सोलंकी, नरेश शर्मा आदि के साथ मंच निर्माण का पूजन किया। प्रशासन ने महराजवाड़ा हेरिटेज होटल का भी निरीक्षण किया और निर्देश दिए गए हैं कि होटल के प्रेसिडेंशियल सूट में ही उन्हें विश्राम भी कराया जाए।



Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

शासकीय भूमि पर किया जा रहा पक्का निर्माण...!

सरपंच के साथ मारपीट जनपद अध्यक्ष ने किया थाने का घेराव....