संस्था जागो हिन्दू ने भगवा चल समारोह निकालकर मातृशक्ति को आत्मरक्षा हेतु बांटे 500 दण्ड




भारत सागर न्यूज/देवास। संस्था जागो हिन्दू के तत्वावधान में भगवा संकल्प लिए देवास शहर में भगवा चल समारोह निकाला गया। उक्त यात्रा में शहर के समस्त भगवा प्रेमी एवं वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहें। यात्रा संयोजक रजत रघुवंशी ने बताया कि आज देश में एकत्रीकरण की आवश्यकता है। 



हम एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे एवं संस्था द्वारा युवाओं एवं मात्र शक्ति को आत्म रक्षा के लिए 500 दंड वितरण किया। साथ ही आतंकवाद का पुतला दहन किया। यात्रा में मुख्य आकर्षण का केंद्र हनुमान जी की प्रतिमा एवं मातृशक्ति का अखाड़ा व युवाओं का अखाड़ा रहा। मुख्य वक्ता ने कहा मोदी आप देश के पिता हो। 



आप का बेटा मरा है। आपकी बेटी विधवा हुई है। इसका बदला चाहिए। किन्नर समाज आज धर्म देश बहन बेटी रक्षा के  लिए समाज के साथ मंच पर है। वहीं यात्रा आयोजक निखिल कहार ने बताया कि देश को आज एक फिर से युवाओं की आवश्यकता है। 



उन्होंने आव्हान करते हुए कहा कि देश को आज फिर से युवा सम्भाले। यात्रा की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष दिलीप अग्रवाल ने की। भारत माता के जयकारों का उदघोष किया। मंच पर उपस्थित कथा वाचक अर्चना शर्मा दीदी ने इस्लामिक टेरर एवं देश की गंभीर चुनौतीयो पर चर्चा की एवं कथावाचक मोहित राम पाठक सीहोर वाले ने आतंकवाद, लव जिहाद एवं लेण्ड जिहाद के विषय पर बोले। 



पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष जगदीश चौधरी ने देश की बाहरी एवं भीतरी समस्याओं पर चर्चा की। मंच पर (किन्नर समाज से रवीना भुआ) पूर्व उपाध्यक्ष जसवंत सिंह, प्रमोद डोगलिया, वेदांत दास महराज, मुनि जी महाराज, प्रेमलता परमार दीदी जिलामंत्री हिंदू जागरण अतुल शुक्ला, जिला गोरक्षा प्रमुख रमेश कौशल, राहुल रामराज, देवेंद्र व्यास, 




नरेंद्र शर्मा, हिंदू जागरण मंच दुलीचंद राणा, संस्था तत्व राजू हिंदू, संजय शर्मा, संजय दुबे, दीपक लखा, चीकू बॉम्बे, विष्णु, मोहिल, पीयूष प्रजापति, राहुल तेजी, गोकुल ठाकुर, हेमंत, शुभम बिट्टू, प्रतीक, यशु, रोहित, ऋतिक, अजय, करण, विशाल, अजय सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता एवं समाजजन उपस्थित थे।




Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

शासकीय भूमि पर किया जा रहा पक्का निर्माण...!

सरपंच के साथ मारपीट जनपद अध्यक्ष ने किया थाने का घेराव....