मप्र औद्योगिक पेंशनर संघ का निर्वाचन सम्पन्न, शशिकांत वझे अध्यक्ष बने




भारत सागर न्यूज/देवास। मप्र औद्योगिक पेंशनर संघ के प्रबंध कार्यकारणी एवं प्रतिनिधि मंडल कि साधारण सभा संघ के संरक्षक श्याम सुन्दर इंटक के प्रदेशाध्यक्ष, मप्र इंटक प्रदेश उपाध्यक्ष शेषमणी पाण्डे एवं सम्माननीय सदस्यो की उपस्थिति में संघ के कार्यवाह अध्यक्ष शशिकांत वझे की अध्यक्षता में एबी रोड स्थित निजी होटल में सम्पन्न हुई। 



इस अवसर पर प्रदेश के अनेक सदस्य उपस्थित हुए। संरक्षक एवं अध्यक्ष द्वारा उपस्थित सदस्यों से चर्चा कर विधानानुसार पदाधिकारियों की घोषणा की। संरक्षक श्याम सुन्दर यादव इन्दौर, अध्यक्ष शशिकांत वझे, देवास कार्य. अध्यक्ष संतोष त्रिवेदी, उपाध्यक्ष पद पर गिरधर शर्मा, महेन्द्र सिंह सिकरवार, 



कैलाश कुशवाह इन्दौर, सत्यनारायण सोलंकी रतलाम, जयमल सिंह सीहोर, महामंत्री पदमाकर जोशी, संगठन मंत्री माखन सिंह राजपूत, मंत्री गौरीशंकर चौबे, जगदीश शर्मा, सुरेश यादव, कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र चौधरी, स्वतंत्र कुमार जैन के नामो घोषणा की। 



अन्य कार्यकारणी सदस्य के रूप में विजय बाबर, विनोद सिंह, सुहास सरोटे, अशोक पंडित, मोहन प्रजापति, गुरुचरण वर्मा, लोकनाथ, लक्ष्मीकांत, तुकाराम राणे, शेर सिंह आदि के नामो कि घोषणा की। उक्त जानकारी संघ महामंत्री पदमाकर जोशी ने दी।



Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

शासकीय भूमि पर किया जा रहा पक्का निर्माण...!

सरपंच के साथ मारपीट जनपद अध्यक्ष ने किया थाने का घेराव....