शहर की यातायात व्यवस्था हेतु कलेक्टर ने ली बोर्ड की बैठक

देवास। कलेक्टर चन्द्रमोली शुक्ला की अध्यक्षता मे देवास नगर निगम की स्वामित्व वाली परिवहन कंपनी देवास सिटी ट्रांर्स्पोट सर्विसेस की बोर्ड मिटींग सिटी ट्रांर्पोट कार्यालय मे आयोजित की गई। जिसमे मुख्य रूप से बोर्ड के सभी सदस्यो मे पुलिस अधीक्षक डॉ. शिदयाल शर्मा, नगर निगम आयुक्त, प्रबंध संचालक विशालसिह चौहान एस.डी.एम. प्रदीप सोनी, सी.एस.पी. विवेकसिह, डी.एस.पी. यातायात किरण शर्मा, कंपनी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा, निगम सहायक यंत्री सौरभ त्रिपाठी, चीफ आपरेटिंग आफिसर सुर्यप्रकाश तिवारी उपस्थित रहे। बैठक मे मुख्य रूप से शहरी परिवहन को बढावा देने पर फोकस किया गया। निगम सीमा क्षेत्र के समस्त नागरिको को सहज एवं सुरक्षित परिवहन सुविधा प्राप्त हो सके इस हेतु शहर के बढते यातायात के दबाव को दृष्टिगत रखते हुये कलेक्टर द्वारा डी.एस.पी यातायात को यातायात व्यवस्थित करने हेतु कहा गया। आहूत बैठक की चर्चा मे की जाने वाली व्यवस्थाओ पर विशेष ध्यान आकर्षित कर शहरी परिवहन को बढावा देने पर फोकस किया गया, जिसमे यात्रियो की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाना होगा जिसके तहत शहर के प...