Posts

सिंहस्थ के पहले उज्जैन में शिप्रा किनारे बनेंगे 800 करोड़ के 30 किमी लंबे घाट, एक घाट अहिल्या बाई के नाम

Image
- सिंहस्थ में 5 करोड़ लोग कर सकेंगे एक साथ स्नान, उज्जैन में सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया शिलान्यास भारत सागर न्यूज/उज्जैन( संजय शर्मा )। सिंहस्थ 2028 की तैयारी के तहत उज्जैन में शिप्रा नदी के किनारे 800 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से करीब 29 किलोमीटर लंबे रिवर फ्रंट कॉरिडोर जैसे घाट बनाए जाएंगे। सीएम ने सबसे पहले अंगारेश्वर भगवान का पूजन-अर्चन किया। इसके बाद घाटों और बैराज के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन 31 मई 2025 को किया।  इन घाटों के बनने से सिंहस्थ के दौरान 5 करोड़ लोग एकसाथ शिप्रा में स्नान कर सकेंगे।शिलान्यास के मौके पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 30 किमी तक घाट बनने से कुंभ के दौरान 24 घंटे में 30 किमी तक इन घाटों पर करीब 5 करोड़ से अधिक श्रद्धालु स्नान कर सकेंगे। शिप्रा में पानी का पड़ाव बना रहे इसके लिए सिलारखेड़ी योजना लेकर आए हैं।  आने वाले समय में नदी का उपयोग परिवहन के रूप में भी होगा। जिसमें वाल्मीकि धाम से सिद्धनाथ घाट, शनि मंदिर से गऊघाट, लालपुर से छोटे पल तक नौका विहार कर सकेंगे। इन घाटों का शिलान्यास तय कार्यक्रम के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल से वर...

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का बयान

Image
  ब्रेकिंग  - भाजपा नेताओं के बयान सेना का अपमान हैं। भाजपा चूकी नहीं सेना का अपमान करती है भारत सागर न्यूज/मध्यप्रदेश। आज इंदौर मेट्रो का उद्घाटन हुआ है। मुझे याद आता है कि मध्य प्रदेश के तत्कालीन मंत्री बाबूलाल ग़ौर मेरे पास आए थे और मैंने DPR बनाने के लिए 17 करोड़ रुपया आवंटित किए थे।  जब मैं मुख्यमंत्री बना तो इंदौर मेट्रो का शिलान्यास मैंने किया था। मध्य प्रदेश में महिलाओं पर अपराध की स्थिति अत्यंत ख़राब है।

जिले के सैकड़ो पत्रकारों का होगा देवास में समागम

Image
- प्रेस क्लब की जिला स्तरीय कार्यशाला एवं सम्मान समारोह 3 जून को भारत सागर न्यूज/देवास। पत्रकारिता न केवल समाज का चौथा स्तंभ है, बल्कि लोकतंत्र की रीढ़ भी है। इसी विचार को केंद्र में रखते हुए देवास प्रेस क्लब द्वारा आगामी 3 जून (मंगलवार) को एक दिवसीय कार्यशाला एवं पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। स्थानीय मल्हार स्मृति मंदिर में होने वाले इस आयोजन में जिले भर के सैकड़ो पत्रकार शामिल होंगे। पत्रकारों के समागम को लेकर बड़े पैमाने पर तैयारी की जा रही हैं।  3 जून मंगलवार को सुबह 10:30 बजे कार्यक्रम शुरू होगा जिसका उद्देश्य पत्रकारों के समर्पण, कार्यशैली, सामाजिक भूमिका तथा समसामयिक चुनौतियों पर संवाद स्थापित करना है। वेसे तो देवास प्रेस क्लब वर्षभर रचनात्मक गतिविधियों व सामाजिक जागरूकता के आयोजनों के लिए जाना जाता है। इसी कड़ी में यह कार्यशाला विशेष रूप से हिंदी पत्रकारिता के महानायक माने जाने वाले विचारकों की प्रेरणादायी विचारधारा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों पर केंद्रित रहेगी। कार्यशाला में अतिथि के रूप में भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सीनियर जर्नलिस्ट ज्ञानेंद्र त...

विकसित कृषि संकल्प अभियान अंतर्गत वैज्ञानिकों का दल पहुंचा कुलाला

Image
भारत सागर न्यूज/भौंरासा(चेतन यादव )। जिले में विकसित कृषि संकल्प अभियान 29 मई से 12 जून तक चलाया जा रहा है। इस अभियान अंतर्गत कृषि वेज्ञानिक दल 31 मई  को सुबह 9:00 बजे ग्राम कुलाला में पहुंचा। दल में शामिल कृषि वेज्ञानिक डां‌ महेन्द्रसिंह , डां धीरजकुमार आई आई एस एस भोपाल, व कृ‌.वि. अधिकारी टी.आर‌.परिहार , कृषि विस्तार अधिकारी लखन सिंह परमार ,‌ उद्यानिकी अधिकारी सीमा सतपुरा, वेटनरी डां‌ पुजा बामनिया‌ इत्यादि ग्राम कुलाला पहुंचें!   कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को प्राकृतिक खेती मिट्टी नमूना जांच संतुलन खाद का उपयोग नरवाई प्रबंधन,फसल चक्र अपनाना विविधात्मक फसल उगाना, तथा अन्य कृषि समस्याओं का समाधान बताया गया  वही किसानों को ड्रोन उड़ाकर फसल पर छिड़काव के बारे में भी बताया ! इस दौरान ग्राम कुलाला के किसान मौजूद रहे !

सेवानिवृत्ति पर अजाक्स ने मंडलोई कों बुद्ध का चित्र देकर किया सम्मान।

Image
भारत सागर न्यूज/टोंकखुर्द। देवास जिला मुख्यालय की तहसील टोंक खुर्द के शा,प्रा,वि, भयागांव मे पदस्थ कैलाशनारायण मंडलोई का सेवानिवृत्ति का कार्यक्रम विद्यालय परिसर से जुलुस के रूप मे पूर्व सरपंच समंदर सिंह डोडिया के घर तक जुलुस निकाला ,कार्यक्रम कि अध्यक्षता ग्राम पंचायत भयागांव के सरपंच धीरज सिंह डोडिया, मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत भूतियाबुजुर्ग के सरपंच वीरेंद्रसिंह डोडिया,विशेष अतिथि  देवली संकुल के जन शिक्षक मोहन सिंह मंडलोई एवं राममूर्ति  बिलावलिया,पेंशनर संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सीताराम जामनीया ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम कि शुरुवात कि अजाक्स ब्लॉक अध्यक्ष राकेश सोलंकी, ने विश्व को ज्ञान का प्रकाश देने वाले तथागत गौतम बुद्ध का छायाचित्र देकर, एवं शासकीय प्राथमिक विद्यालय भयागांव के शिक्षक चंपालाल रावत ने शाल श्रीफल देकर, साफा बंधवाकर , बाबूलाल वर्मा ने पुष्प माला पहना कर  सम्मान किया।  कोई कार्यक्रम मे दौलतसिंह यादव, भगवान सिंह जामनिया ,सुभाष राणा,मुरलीधर केलिया,राधेश्याम पटेल,अनिल बिलावलिया,रविंद्र योगी, महेंद्र मंडलोई,नेमीचंद पटेल,सुभाष सोन...

डॉ अमित माथुर ने बीएमओ बनने के बाद तुरंत,अस्पताल की सीढियों पर मत्था टेका।

Image
भारत सागर न्यूज/आष्टा(रायसिंह मालवीय)। आपको याद हो तो 2014 में नरेंद्र मोदी जी जब पहली बार पीएम बने तब  लोकतंत्र के मंदिर की दहलीज पर साष्टांग प्रणाम करते हुए दिखाई दिए थे। ऐसा ही नज़ारा सीहोर जिले के आष्टा विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर  भी पहली बार विधायक बनकर विधानसभा गए तब उन्होंने भी विधानसभा की दहलीज पर साष्टांग प्रणाम कर प्रवेश किया था।  आज ऐसा ही नज़ारा आष्टा के शासकीय सिविल अस्पताल में देखने को मिला, जहां आष्टा में ही जन्मे पले बढ़े और पढ़े भी डॉ अमित माथुर ने जब बीएमओ ब्लॉक मेडिकल अधिकारी का पदभार  ग्रहण किया तो सिविल अस्पताल की सीढियों पर अपना मस्तक झुकाकर प्रणाम किया। वैसे देखा जाए तो डॉक्टर अमित माथुर धार्मिक प्रवृति है, वह जावर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ रहते उन्होंने जावर स्वास्थ केंद्र को बहुत ही अच्छे तरह से  वहां का  कार्यान्वयन किया था। जिससे जावर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र कई बार पुरस्कृत भी हुआ। उनके प्रयास से अस्पताल के प्रांगण में एक मंदिर का निर्माण भी हुआ। अब आष्टा की बारी है डॉक्टर अमित माथुर जी को उनका गृह नगर में सेवा देने ...

महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए श्रीमती चौहान प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री डॉ यादव को दे रही है धन्यवाद

Image
  जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास - स्वावलंबी महिला सशक्त राष्ट्र/ सफलता की कहानी स्व सहायता समूह से जुड़ने के बाद निशा चौहान लिख रही सफलता की नई कहानी ------------ - स्व सहायता समूह से जुड़कर बनी आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से हुई सुदृढ़, अब सालाना हो रही है अच्छी आय ------------- भारत सागर न्यूज/देवास। देवास, 31 मई 2025/ मध्यप्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है। इन योजनाओं से जुड़कर एवं लाभ पाकर महिलाएं सशक्त होकर सफलता की नई इबारत लिख रही है। शासन की यह योजनाएं महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही है।  महिलाएं आजीविका मिशन से जुड़कर न केवल स्वयं सशक्त हो रही हैं बल्कि अपने परिवार का आर्थिक स्तर भी ऊंचा उठा रही है। इन्हीं महिलाओं में सोनकच्छ विकासखंड के अगेरा की स्व सहायता समूह की श्रीमती निशा चौहान पति योगेश चौहान है, जिन्होंने स्व सहायता समूह के माध्यम से बैंक सखी, उन्नत कृषि  बकरी पालन एवं अन्य गतिविधियां प्रारंभ की।  जिससे आज वे सफलता की नई कहानी लिख रही है। महिलाओं को सफलता की ऊंचाई प्रदान करने और आत्मनिर्भर बनान...

कबीर साहेब जी के प्रकट दिवस पर संत रामपाल जी महाराज के सानिध्य में तीन दिवसीय विशाल भंडारे के आयोजन पर बाते निमंत्रण कार्ड

Image
भारत सागर न्यूज/देवास( संजू सिसोदिया )। संत रामपाल जी महाराज के अनुयायियों द्वारा तहसील कन्नौद में संत रामपाल जी महाराज के अनुयायियों द्वारा कन्नौद के थाना प्रभारी व विधयाक आशीष शर्मा एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी महोदय कार्यालय मंत्री (संचा/संधा)  संभाग MPEB विकास खण्ड चिकित्सा अधिकारी भारतीय डाक सेवा कार्यलय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पचायत आदि सभी शासकीय कार्यलयों में जा जाकर विशाल भंडारे का निमंत्रण पत्र दिया गया जिसमें सभी मुख्य अधिकारी व समस्त स्टाफ गण को सादर आमंत्रित किया गया। इसे भी पढ़ें :-  उज्जैन में जेल वार्ड में शराब पार्टी का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें, पुलिसकर्मी भी शामिल है। Sp प्रदीप शर्मा ने 5 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड किया है। जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज के सानिध्य में परमेश्वर कबीर साहेब जी के 628 वें प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में महाविशाल सत्संग का भव्य आयोजन तथा तीन दिवसीय अखंड पाठ की वाणी पूरे वातावरण को भक्तिमय बनाएगी।  साथ ही निःशुल्क शुद्ध देशी घी से निर्मित स्वादिष्ट भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें लाखों की संख्या में तीन दिनों तक श्रद्धाल...