"शिक्षा का धंधा: छात्रा से लाखों रुपए वसूलने वाले चार ठग गिरफ्तार"

   



भारत सागर न्यूज उज्जैन( संजय शर्मा )। विदेश में मेडिकल की पढ़ाई कराने के नाम पर छात्रों के साथ धोखाधडी करने वाले शातिर रूइरोश्डगिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जिनसे पुलिस पूछताछ कर अन्य वारदातों के बारे में पता लगा रही है। 




आज दोपहर को पुलिस कन्ट्रोल रूम में एसपी प्रदीप शर्मा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि इन्दौर में रहने वाली छात्र कृति यादव ने वर्ष 2018 में उज्जैन के आरिफ़ ख़ान नामक युवक के माध्यम से मेडिकल की पढ़ाई के लिए जॉर्जिया में एडमिशन लिया था। लेकिन रशिया और यूक्रेन के बीच युद्ध हो जाने के कारण वह बीच में ही पढाई छोड़ कर भारत आ गई थी। 





उसने एक वर्ष की बची हुई पढ़ाई करने के लिए फिर आरिफ़ ख़ान से सम्पर्क किया तो उसने तजाकिस्तान के ताशकंद में एडमिशन कराने के नाम पर तीन लाख रुपए नगद और जरूरी कागजात लें लिए 






लेकिन कोई भी रसीद नहीं दी तो छात्रा ने जाने से मना कर दिया और दिये गये तीन लाख रुपए और कागजात वापस मांगे तो आरिफ़ ख़ान द्वारा उसे जान से मारने की धमकी देकर पांच लाख रुपए आनलाइन ट्रांसफर करा लिये। इसके बाद जब छात्रा ताशकंद पहुंची तो उसे पता चला कि उसका एडमिशन नहीं हुआ है। 





भारत वापस लोटने पर जब आरिफ़ ख़ान से रूपए वापस मांगे गए तो फिर उसने जान से मारने की घमकी दे डाली।इसकी शिकायत छात्रा ने पुलिस को कर दी। इस पर कार्यवाही करते हुए महाकाल पुलिस ने आरिफ़ और उसके तीन अन्य साथियों को गिरफतार कर लिया।    

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सरपंच के साथ मारपीट जनपद अध्यक्ष ने किया थाने का घेराव....

शासकीय भूमि पर किया जा रहा पक्का निर्माण...!