Posts

उज्जैन में मकान में लगी भीषण आग, 9 लाख का सामान जलकर खाक...!

Image
भारत सागर न्यूज/उज्जैन(संजय शर्मा) ।  उज्जैन के  किशनपुरा में एक मकान की दूसरी मंजिल में आग लग गई, जिससे 9 लाख रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने की घटना सुबह करीब 4:30 बजे हुई, जब मकान में रहने वाले किराएदार दीपक सौराष्ट्रीय और उनकी पत्नी घर में सो रहे थे। दीपक सौराष्ट्रीय ने बताया कि आग लगने की घटना में उनका ढाई लाख रुपए नगद, ज्वेलरी, कॉस्मेटिक दुकान का सामान, कपड़े, लकड़ी की अलमारी और एलईडी जलकर खाक हो गए। इस प्रकार करीब 9 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।   उन्होंने बताया कि वे एक दिन पहले ही ढाई लाख रुपए उधार लाए थे, जो आग में जलकर खाक हो गए। दीपक सौराष्ट्रीय टाटा कंपनी में साइड इंजीनियर के रूप में कार्य करते हैं और उनकी पत्नी कॉस्मेटिक की दुकान संचालित करती हैं।   आग लगने की घटना में उनका लगभग 9 लाख का नुकसान हुआ है। गनीमत यह रही कि आग की इस बड़ी घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। दमकल की गाड़ी ने आग पर तकरीबन 2 घंटे में काबू पाया। दीपक और उनकी पत्नी लगभग 3 सालों से किशनपुरा में रह रहे थे। आग से इतना नुकसान हुआ,  कि उनके पास पहनने के कपड़े तक नहीं बचे। दीपक ने बता...

एयर इंडिया का लंदन-बाउंड विमान क्रैश, अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरते ही हादसा – 242 जानें खतरे में....!

Image
"अहमदाबाद की गलियों में गिरा आसमान से मौत का साया — एयर इंडिया का ड्रीमलाइनर हादसे का शिकार, सवार थे 242 लोग" भारत सागर न्यूज/अहमदाबाद, 12 जून 2025:-   अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए उड़ान भरने वाला एयर इंडिया का ड्रीमलाइनर 787 विमान टेकऑफ के कुछ ही देर बाद क्रैश हो गया। हादसा शहर के मेघानीनगर इलाके में हुआ,  जहां प्लेन के गिरने से कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए। विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिसमें 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर (जिसमें दो पायलट भी शामिल थे) शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विमान लड़खड़ाते हुए अचानक नीचे गिरा और जोरदार धमाके के साथ दुर्घटनाग्रस्त हो गया। क्रैश साइट से काले धुएं का गुबार आसमान में उठता देखा गया। फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ और पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं और राहत एवं बचाव कार्य जारी है। एनडीआरएफ की 3 टीमें तैनात की गई हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घटना की गंभीरता को देखते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर से बात कर स्थिति की जानकारी ली है। इस दौरान यह आशंका भी जताई गई कि गुजरात के पूर्व मुख्य...

"भक्ति और सम्मान का संगम: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने किए महाकाल दर्शन, समिति ने किया स्वागत"

Image
  भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, मंदिर समिति ने किया सम्मानित..... भारत सागर न्यूज/ उज्जैन( संजय शर्मा )।  भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वी.डी. शर्मा  उज्जैन पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा कार्यालय में आयोजित संगठनात्मक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। वी. डी. शर्मा ने गर्भगृह के बाहर से विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कर बाबा महाकाल से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। दर्शन के दौरान उन्होंने मंदिर परिसर की व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि महाकाल की नगरी आकर आत्मिक शांति की अनुभूति होती है। द र्शन के उपरांत महाकाल मंदिर समिति द्वारा वी. डी. शर्मा का पुष्पहार पहनाकर और शाल भेंट कर सम्मान किया गया। इस दौरान मंदिर के अधिकारियों और पुजारियों ने उन्हें बाबा महाकाल का प्रसाद भी प्रदान किया। प्रदेशाध्यक्ष के इस दौरे को संगठनात्मक दायित्व और धार्मिक आस्था का समन्वय माना जा रहा है।  स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में उनका स्वागत किया और दर्शन को शुभ अवसर बताया। ...

अंतर की बुराइयों को मिटाओ, अनंत सुखों को अपनाओ – सद्गुरु मंगल नाम....!

Image
"जब सद्गुरु कबीर ने खुद को टटोला: 'मुझसे बुरा न कोई', तभी मिला सर्व सुखों का सागर" – सद्गुरु मंगल नाम साहेब" भारत सागर न्यूज/देवास।    सदगुरु कबीर ने अपनी ही बुराइयों को ढूंढा किसी में बुराई दिखी तो उन्होंने सोचा कि हम दूसरों की बुराइयों को तो ढूंढते हैं। लेकिन हम अपनी बुराई को नहीं ढूंढते। दूसरों की बुराइयों को ढूढ़ते- ढूंढते हम मर जाएंगे। दूसरों की तरफ उंगली उठाते उठाते हम 84 लाख योनियों में भटकते रहेंगे। इसलिए दूसरों की बुराइयों को छोड़कर अपनी ही बुराइयों को ढूंढो।  सद्गुरु कबीर ने जब अपनी बुराइयों को ढूंढा तो देखा कि मुझसे बुरा न कोई। उन्होंने अपनी ही बुराइयों को ढूंढा। जिसमें सब प्राप्त हो गया और सर्व सुखों का सागर मिल गया। जो अपनी ही बुराइयों को ढूंढता है। उसे सर्व सुखों का सागर मिल जाता है। यह विचार सद्गुरु मंगल नाम साहेब ने नीरज साहेब, नितिन साहेब के सानिध्य में आयोजित चौका आरती, गुरुवाणी पाठ, गुरु शिष्य चर्चा में व्यक्त किए। संदेश साफ था – संशय से भरे हुए संसार में पिंड और प्राण के अंदर ही सारे सच झूठ के अंकुरण हुए। जो है ही नहीं। जैसे अंधेरे की जड़ है क्...

"पूर्णिमा की रात श्मशान में अघोरी गुरु जगदीश प्रजापत द्वारा की गई रहस्यमयी पूजा – जानिए इसका गूढ़ महत्व!"

Image
भारत सागर न्यूज/उज्जैन( संजय शर्मा ) । उज्जैन के महाकाल पूरी दुनिया में प्रख्यात है जिनका एक रूप अघोरी के रूप में माना जाता है,  वही उज्जैन जिले के खाचरोद में भगवान भोले नाथ को अघोरी के रूप में पूजा जाता है ।शमशान में पूजा की जाती है।  भगवान बटुक भैरव की भी विशेष पूजा की जाती है जिसको देखने हमारी टीम आधी रात को खाचरोद के श्मश्शान घाट पहुंची चिता जल रही थी । श्मशान में जगदीश गुरु अपनी पूजा में लिन थे भगवान भैरव नाथ को दूध और मदिरा से स्नान करवाया गया श्रृंगार किया गया था, जिसके बाद शुरू हुई विशेष मंत्रों द्वारा पूजा भगवान भैरव नाथ को भोग के लिए आह्वान किया गया जिसके बाद शुरू हुआ ।  विशेष हवन जो सुनसान श्मशान में अंगारों की ऊंची उठती आग की लपटों के साथ शुरू हुआ, जो कई देर तक चलता रहा हमारी टीम ने इस पुरी पूजा को अपने कैमरे में कैद किया जब पूजा से फ्री हुए गुरु जगदीश प्रजापत से हमारे संवाददाता संजय शर्मा ने बात की तो उन्होंने बताया कि वे अघोरी श्मशान पूजा पिछले कई सालो से कर रहे है और लोगो में ये वहम पैदा किया जाता रहा है,  शमशान पूजा से किसी का बुरा किया जाता है परंतु ...

इकलौता लड़का, किया दहेज मुक्त विवाह, दिया समाज को नया संदेश....!

Image
भारत सागर न्यूज/देवास(संजू सिसोदिया)| सतवास: आज के समय में दहेज प्रथा समाज में एक अभिशाप बन चुकी है, ऐसे में संत रामपाल जी महाराज के मार्गदर्शन में हो रहे दहेज मुक्त विवाह समाज के लिए एक प्रेरणास्रोत बन गए हैं।  ऐसा ही एक विवाह विजय बकौरे पिता कैलाश बकौरे निवासी सतवास जिला देवास का और ललता भारती पुत्री नंदराम भारती निवासी दमोह का दहेज मुक्त विवाह "सतलोक आश्रम बैतूल" में संपन्न हुआ। संत रामपाल जी महाराज के अनुयायियों द्वारा आयोजित विवाह संस्कारों में कोई लेन-देन नहीं होता, ना ही कोई तामझाम, बैंड-बाजा या दिखावा।  ये विवाह पूरी तरह से सादा और विधिपूर्वक सम्पन्न होते हैं। इस पवित्र पहल ने अब तक हज़ारों युवाओं को दहेज रहित और धार्मिक रूप से शुद्ध विवाह की ओर प्रेरित किया है। इससे न केवल दहेज के खिलाफ एक मजबूत संदेश गया है,  बल्कि समाज में समानता और सादगी को भी बढ़ावा मिला है। यह मुहिम न केवल विवाह की शुद्धता को बढ़ावा देती है, बल्कि समाज को आर्थिक, सामाजिक और आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य भी कर रही है।

पत्रकार के साथ पुलिस द्वारा मारपीट झूठे केस में जेल भिजवाया IG से पत्रकारों ने शिकायत की...!

Image
   भारत सागर न्यूज/उज्जैन (संजय शर्मा)। मक्सी के पत्रकारों ने आज उज्जैन में आई जी से मिलकर मक्सी थाना प्रभारी के खिलाफ आवेदन देकर मारपीट करने और झूठे केस में जेल भिजवाने की शिकायत दर्ज कराते हुए थाना प्रभारी के खिलाफ कार्यवाही किये जाने की मांग की ।   मुकेश परमार और उनके साथी पत्रकार आज़ उज्जैन में आई जी कार्यालय पहुंचे और मक्सी थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल के खिलाफ शिकायती आवेदन देकर उचित कार्यवाही किये जाने की मांग की। पत्रकार मुकेश परमार ने बताया कि पिछले दिनों मारपीट के एक मामले में थाना प्रभारी ने मेडिकल परीक्षण कराने के बहाने थाने पर बुलवाया और झूठे केस में फंसाने की घमकी देकर अभद्रता और मारपीट कर जाति सूचक शब्द कहे गये  और झूठे मामले में केस दर्ज कर जेल भिजवा दिया गया। इतना ही नहीं थाने में मेरे बुजुर्ग पिता के साथ भी पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट की गई। पत्रकारों का कहना था कि मक्सी थाना प्रभारी के खिलाफ उचित कार्रवाई कर उन्हें सस्पेंड किया जावे ।

स्व. शंकर भोले की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम सम्पन्न.....!

Image
- शंकर भोले जी जैसे व्यक्तित्व युगों-युगों में जन्म लेते हैं -संत  संतोष नाथ जी भारत सागर न्यूज/देवास।  शहर के सुप्रसिद्ध समाजसेवी स्व. शंकर जी भोले की प्रतिमा का अनावरण बुधवार, 11 जून को तोड़ी रोड स्थित मुक्तिधाम पर संत  संतोष नाथ जी  (सुल्तानपुर, जिला इसान, हरियाणा) की गरिमामयी उपस्थिति में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ सम्पन्न हुआ।  शीलनाथ भक्त मण्डली सचिव राहुल शर्मा ने बताया कि सर्वप्रथम स्व. शंकर भोले जी  की प्रतिमा का दुध व पंचामृत से अभिषेक किया गया। तत्पश्चात मंत्रोच्चारण एवं भजन कीर्तन से हुए। जिसके उपरांत संत संतोषनाथ ने प्रतिमा का अनावरण कर स्व. भोले जी के सेवाभावी जीवन को स्मरण किया। संत  संतोषनाथ जी ने अपने संबोधन में कहा, शंकर भोले जी जैसे व्यक्तित्व युगों-युगों में जन्म लेते हैं।  उन्होंने नि:स्वार्थ भाव से लावारिस शवों का अंतिम संस्कार, भिक्षुकों की सेवा और धार्मिक यात्राओं में सहयोग जैसे कार्य कर समाज को नई दिशा दी। उनका जीवन प्रेरणा का स्रोत है। मैं अपने आप को बहुत सौभाग्यशाली मानता हूँ कि मेरे द्वारा ऐसे महान आत्मा की मूर्ति अनावरण...

सुहागन महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा कर पति की लंबी उम्र की कामना की.....!

Image
भारत सागर न्यूज/आष्टा( रायसिंह मालवीय ) ।  मंगलवार को क्षेत्र की महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा कर पति की दीर्घायु की कामना की,वट सावित्री व्रत एक महत्वपूर्ण हिंदू त्योहार है, जो ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है।  यह व्रत सुहागिन महिलाओं द्वारा अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए रखा जाता है। इस व्रत के दौरान, महिलाएं वट वृक्ष (बरगद के पेड़) की पूजा करती हैं और उसकी परिक्रमा करती हैं। वे व्रत रखती हैं और सावित्री और सत्यवान की कथा सुनती हैं या पढ़ती हैं।  सावित्री और सत्यवान की कथा एक प्रसिद्ध पौराणिक कथा है, जिसमें सावित्री अपने पति सत्यवान के प्राणों को यमराज से वापस लाने के लिए अपनी पतिव्रता शक्ति का उपयोग करती है। वट सावित्री व्रत के दौरान महिलाएं अपने सुहाग की रक्षा और पति की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करती हैं।  यह व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है और इसे रखने से उन्हें अपने परिवार में सुख-शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है।

फिर चला प्रशासन का बुलडोजर बेगम बाग कालोनी में मकान तोड़े क्षेत्र में भारी पुलिस फोर्स तैनात....!

Image
भारत सागर न्यूज/उज्जैन(संजय शर्मा)। आज सुबह प्रशासन की टीम ने बेगम बाग कालोनी में मकान तोड़ने की कार्यवाही शुरू की। इस दौरान आधा  दर्जन से अधिक मक़ानो पर कार्यवाही की गई। वहीं कार्यवाही के दौरान मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा । बता दें कि उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा लीज शर्तों का उल्लंघन करने पर बेगम बाग कालोनी में 28 भवन स्वामियों को नोटिस देकर अवैध अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी थी। इसके बाद कुछ दिनों पहले दो मकानों को तोड़ दिया गया था।   आज फिर प्रशासन द्वारा सात मकान तोड़ने की कार्यवाही शुरू की गई। सुबह नगर निगम, विकास प्राधिकरण और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और मकान तोड़ने का काम शुरू किया।  इसमें जेसीबी मशीन की मदद ली गई। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा। वहीं इस मार्ग पर यातायात भी प्रतिबंधित कर दिया गया ।  उज्जैन विकास प्राधिकरण के सीईओ संदीप सोनी ने बताया कि यहां कुल 28 मकान तोड़े जाने है और बाकी बचे मकान भी जल्दी ही हटा दिये जायेगें। सीएसपी मयूर खण्डेलवाल के मुताबिक कार्यवाही के दौरान मौके पर पांच सौ से अधिक का पुलिस फोर्स तैनात हैं।

"देवास जिले में क्लबफुट विकृति (टेडे पंजे) के 80 से अधिक बच्चों का आरबीएसके योजना से हुआ निःशुल्क उपचार"

Image
      भारत सागर न्यूज/देवास ।   विभिन्न जन हितैषी योजनाएं संचालित की जा रही है। इन योजनाओं का लाभ आम नागरिकों को मिल रहा है।  जिले में कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के माध्यम से विसंगतियों के साथ पैदा होने वाले बच्चों को मुफ्त इलाज दिया जा रहा है। क्लबफुट एक ऐसा ही जन्म दोष है,  जिसमे जन्म से बच्चे के पैर अंदर की ओर मुड़ हुए होते हैं। इस विकृति का उपचार अब संभव है, फिलहाल 80 बच्चों का इलाज जिले के अस्पताल में हुआ है।  राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) एक महत्वपूर्ण पहल है जिसका लक्ष्य जन्म से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों के लिए 4 डी यानी 4 डी, को कवर करने के लिए प्रारंभिक पहचान और प्रारंभिक हस्तक्षेप करना है।  जन्म के समय दोष, कमियां, रोग, विकलांगता सहित विकास में देरी। इसके तहत जिले एवं विकासखण्ड स्तर पर आर.बी.एस.के टीम द्वारा आंगनवाडी केन्द्रों और स्कूल में जाकर बच्चों का परीक्षण किया जाता है। जन्मजात विकृति की पहचान कर जांच उपरांत शासकीय एवं शासन से अनुबंधित प्रायवेट अस्पतालों में निःशुल्क उपचार किया जाता है।  जिले ...