Posts

मंत्रियों के बयान पर बबाल कांग्रेस ने फूंके मंत्रियों के पुतले पुलिस और कार्यकर्ताओं में झड़प....

Image
भारत सागर न्यूज/उज्जैन ( संजय शर्मा )।  प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह और जगदीश देवड़ा के बयान के विरोध में आज कांग्रेस ने दोनों मंत्रियों का पुतला जलाया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हल्की झड़प भी हुई। मप्र सरकार के केबिनेट मंत्री विजय शाह और डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा द्वारा भारतीय सेना पर दिये गये बयान पर पर प्रदेश से लेकर देशभर में बबाल मचा हुआ है। जगह-जगह धरने और प्रदर्शन हो रहे हैं।  आज उज्जैन में भी कांग्रेस द्वारा भेरुनाला क्षेत्र में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मंत्री विजय शाह और जगदीश देवड़ा का पुतला जलाया। पुतला जलाते समय कार्यकताओं और पुलिस के बीच पुतला छिनने को लेकर झूमा झटकी भी हुई।  शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी ने बयानों की निंदा करते मंत्री विजय शाह और जगदीश देवड़ा से तत्काल अपने पद से इस्तीफा देने की मांग की हैं।

ग्वालियर में न्यायिक पदस्थापना: जितेंद्र सिंह परमार बने विशेष रेलवे मजिस्ट्रेट

Image
भारत सागर न्यूज/देवास। ग्वालियर में पदस्थ चतुर्थ व्यवहार न्यायाधीश (वरिष्ठ खंड) जितेंद्र सिंह परमार को विशेष रेलवे मजिस्ट्रेट, ग्वालियर के पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर के निर्देशानुसार की गई है। परमार को यह महत्वपूर्ण दायित्व न्यायिक कार्यों में उनके अनुभव और दक्षता को देखते हुए सौंपा गया है। उनकी नियुक्ति से रेलवे से संबंधित न्यायिक प्रकरणों के शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण की उम्मीद जताई जा रही है।  गौरतलब है कि विशेष रेलवे मजिस्ट्रेट का पद न्यायिक व्यवस्था में एक अहम भूमिका निभाता है, जो रेलवे अधिनियमों के अंतर्गत मामलों की सुनवाई करता है।

भव्य तिरंगा यात्रा निकली सीएम डॉ. मोहन यादव हुए शामिल शहीदों को किया नमन

Image
भारत सागर न्यूज/उज्जैन( संजय शर्मा )। आपरेशन सिन्दूर की सफलता के बाद आज उज्जैन में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के घर में घुसकर उसे करारा जवाब दिया है। पूरा देश सेना के इस पराक्रम को सलाम कर रहा है। Voice -   देशभर में भारतीय सेना के शौर्य को नमन करते हुए भारतीय जनता पार्टी द्वारा तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। आज उज्जैन में भी एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहीद पार्क में स्थित शहीद स्तंभ पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया और स्वयं भी यात्रा में शामिल हुए। टावर चौक तक चली इस यात्रा में शहर के नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए हैं और इस पराक्रम पर पूरे देश को गर्व है। यात्रा शहीद पार्क से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई फव्वारा चौक पर संपन्न हुई। विभिन्न सामाजिक संगठनों औ...

केन्द्रीय विद्यालय की छात्रा चाहत ने कक्षा 12वी में प्राप्त किए 90.4 प्रतिशत अंक

Image
भारत सागर न्यूज/ देवास।  केंद्रीय विद्यालय बीएनपी में अध्ययनरत छात्रा चाहत यादव ने कक्षा 12वीं के कॉमर्स विषय में उच्च अंक प्राप्त किए है। चाहत के पिता अमित सिंह यादव ने बताया कि मेरी पुत्री चाहत ने सीबीएसई कक्षा 12वीं में 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यायल व परिवार का नाम गौरवान्वित किया।  चाहत ने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता कल्पना यादव, पिता अमित सिंह, नाना मदन सिंह यादव, नानी बोंदी बाई यादव को दिया।  चाहत की इस उपलब्धि पर मामा रोहित यादव, मामी मीना यादव सहित समस्त परिवारजन, स्नेही, विद्यालय प्राचार्य एवं स्टॉफ ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता 21 मई को, पंजीयन तिथि 20 मई

Image
भारत सागर न्यूज/ देवास।   53वीं राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन 1 से 5 जून खंडवा जिले में आयोजित होने जा रहा है। प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता 21 मई को प्रात: 11 से वीर सावरकर तरण पुष्कर कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम परिसर में आयोजित की जाएगी। उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु समस्त खिलाड़ी अपनी आयु वर्ग मे 20 मई तक तक अपना पंजीयन अनिवार्य रूप से कराए।  आयु वर्ग में सन-2015, 2016, 2017, 2018 ग्रुप 4 बालक-बालिका, सन 2013, 2014 ग्रुप तृतीय बालक/बालिका, सन 2011, 2012 ग्रुप द्वितीय बालक/बालिका वर्ग, सन 2008, 2009, 2010 ग्रुप प्रथम बालक/बालिका एवं सीनियर मेंस एंड वूमेंस।  इच्छुक खिलाडी ओपी जगावत मोबा. 9424029535, सौरभ कहर मोबा. 7000483472, रजत बोडाना मोबा. 9826995260, राहुल आम्रवंशी मोबा. 8989865620 से सम्पर्क कर सकते है। उक्त जानकारी देवास जिला तैराकी संघ सचिव ओ.पी. जगावत ने दी। 

भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष खंडेलवाल ने आंगनबाड़ी में किया स्कूली बस्तों का वितरण

Image
भारत सागर न्यूज/ देवास।  भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल द्वारा स्कूली बस्तो का वितरण कार्यक्रम सतत रूप से चल रहा है। खंडेलवाल द्वारा पूरे शहर भर में 5 हजार बस्तों के वितरण का लक्ष्य रखा गया है।  जिसके अंतर्गत गुरूवार को आंगनबाड़ियों के बच्चों को बस्तो का वितरण किया गया। खंडेलवाल वार्ड क्रं. 19 मे जयप्रकाश नगर की एमआईजी व शासकीय स्कूल के पास स्थित आंगनबाड़ी मे बच्चों को स्कूली बस्ते का वितरण किया। साथ ही आंगनवाड़ी की गतिविधियों से अवगत हुए।  इस दौरान सीनियर मंडल अध्यक्ष देवेंद्र नवगोत्री, पार्षद अलोक साहू, वार्ड पार्षद उषा खत्री, गोपाल खत्री, रमेश चौहान, लंकेश शर्मा, सुरेंद्र दरबार, योगेश शर्मा, ब्रजेश, अभय, शंकरलाल पाटीदार, रवि बैरागी, गजेंद्र पराडकर उपस्थित थे।

वित्तीय साक्षरता किसी भी व्यक्ति के जीवन की आधारशिला है, वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम में किया जागरूक

Image
भारत सागर न्यूज/देवास।  माइक्रो फाइनेंस इंडस्ट्री नेटवर्क (एमएफआईएन), जो कि भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा मान्यता प्राप्त एनबीएफसी-एमएफआई के लिए एक राष्ट्रीय स्तर का स्व-नियामक संगठन है, द्वारा शुक्रवार को डबलचौकी में एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों, विशेषकर ग्रामीण और निम्न आय वर्ग के लोगों को वित्तीय विषयों पर जागरूक बनाना और आत्मनिर्भर बनाना था। कार्यक्रम का उद्घाटन (एमएफआईएन) के रीजनल हेड धीरज सोनी ने किया।  उन्होंने कहा, वित्तीय साक्षरता किसी भी व्यक्ति के जीवन की आधारशिला है। यह कार्यक्रम लोगों को उनके वित्तीय निर्णयों में समर्थ बनाएगा और उन्हें सही दिशा में मार्गदर्शन देगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि देवास जिले में 38 माइक्रो फाइनेंस कंपनियां कार्यरत हैं जो सभी आरबीआई द्वारा विनियमित हैं। इस अवसर पर आरबीएल फिनसर्व के हेड श्री वेद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि, यदि किसी ग्राहक को सेवा से संबंधित कोई शिकायत हो तो वह लोन कार्ड में दिए गए ‘ग्राहक शिकायत निवारण नंबर’ या आरबीआई के टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।...

घर में आग लगने से लाखों रूपए का हुआ नुकसान, पुलिस ने रिपोर्ट में अधूरी जानकारी दर्शाई, एसपी को दिया आवेदन

Image
भारत सागर न्यूज/देवास।  उज्जैन रोड स्थित पुष्पकुंज कालोनी इटावा निवासी मदनलाल परमार के यहां घर पर आग लगने से लगभग डेढ से दो लाख रूपए का नुकसान हो गया। जिसका प्रकरण सिविल लाईन पुलिस में दर्ज कराया है। मदनलाल ने बताया 14 मई को रात्रि 11 बजे घर में आग लग गई, जिससे लाखो रूपए का नुकसान हुआ है।  साथ ही फ्रिज, कुलर, अलमारी, बिस्तर, खाने-पीने की सामग्री के साथ अन्य मुल दस्तावेज जलकर खाक हो गए। घटना के करीब 2.30 घंटे बाद रात्रि 1 बजे सिविल लाईन थाना जाकर मौखिक जानकारी रजिस्टर्ड में दर्ज कराई थी। पुलिस ने अगले दिन 15 मई को रिपोर्ट दर्ज की थी।   पुलिस द्वारा लिखी गई रिपोर्ट मेंं आग लगने से हुए नुकसान की अधुरी जानकारी दर्ज करते हुए नगद राशि का उल्लेख नही किया गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि डेढ माह पूर्व उसने सोनिया नगर का प्लाट 3 लाख 75 हजार रूपए में बेचा था। सभी का हिसाब करने के बाद बची शेष राशि 1 लाख 10 हजार रूपए अलमारी में रख दिए थे।  आग से पूरी अलमारी जलकर खाक हो गई और उसमे रखे रूपयो भी जल गए। जिसकी जानकारी हमें आग लगने के एक दिन बाद सुबह लगी। उसकी सूचना देने के लिए 15 मई को स...

उपमुख्यमंत्री जगदीश देवडा के बयान पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की प्रतिक्रिया।

Image
  इस वक्त की बड़ी खबर - मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि पूरा देश और देश की सेना नरेंद्र मोदी के चरणों में नतमस्तक है। भारत सागर न्यूज/मध्यप्रदेश।  मोहन यादव सरकार का मंत्री विजय शाह सेना की बहादुर कर्नल को आतंकवादियों की बहन करार देते हैं, उपमुख्यमंत्री सेना को मोदी के चरणों में नतमस्तक बताते हैं, और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री से मीडिया सवाल करे तो झल्ला कर ऊलजलूल जवाब देते हैं। दोनों ही मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय बीजेपी उन्हें संरक्षण दे रही है, इससे यह प्रतीत होता है कि बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने सेना के अपमान का प्रायोजित कार्यक्रम चला रखा है। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी कल पूरे प्रदेश में दोनों ही बदज़ुबान मंत्रियों के पुतले जलाकर सेना के स्वाभिमान की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरेगी।

श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर चल रहे निर्माण में विगत दिनों भक्तों द्वारा 3 लाख 86 हजार की राशि भेंट की

Image
भारत सागर न्यूज/खाचरौद (संजय शर्मा )। श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर निर्माण में नगर के नागरिकों द्वारा बढ़ चढ़कर धर्मलाभ लिया जा रहा है। हनुमान जी के भक्तों द्वारा मंदिर निर्माण में आर्थिक सहयोग प्रदान करने में रूचि दिखाई जा रही हैं। उक्त जानकारी देते हुए श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष गोविन्द भरावा ने बताया कि श्री खेड़ापति हनुमान सुंदरकांड समिति द्वारा 2 लाख, स्वर्गीय रामचन्द्र शर्मा की स्मृति में श्रीमती लक्ष्मीबाई शर्मा, कांतिलाल अनिल शर्मा परिवार द्वारा 1 लाख 11 हजार 111,  स्वर्गीय बाबूलाल पिता इंदरमल वागरेचा की स्मृति में अनिल वागरेचा परिवार द्वारा 50 हजार,  मांगीलाल पांचाल परिवार द्वारा 5 हजार रुपये, सुशील कुमार बसंतीलाल लोढ़ा परिवार द्वारा 20 हजार रुपये की सहयोग राशि विगत दिनों में निर्माण समिति को प्रदान की है।  राशि प्राप्त करते समय निर्माण समिति ट्रस्ट के कैलाशचंद्र पोपण्डिया, विनोद गौतम, प्रहलाद असावा, बाबूलाल राजपुरोहित सहित बड़ी संख्या में परिवारजन एवं समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।  मंदिर निर्माण समिति एवं ट्रस्ट मंडल ने सभी दानदाताओ पर खेड़ापत...

ग्रीष्मऋतु में पंछियों की प्राणरक्षा हेतु जलपान, जागरूकता के लिए नगर मंडल ने सकोरे बांटे-

Image
भारत सागर न्यूज/नागदा ( संजय शर्मा ) ।  भाजपा के पक्षी बचाओ अभियान के तहत ग्रीष्म काल में विहंगम सुरक्षा के लिए आम जनमानस को अपने आवास एवं प्रतिष्ठान की छत पर पक्षियों के लिए जल रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।  इसी श्रृंखला में बुधवार को नगर के मंडल अध्यक्ष विजय पटेल के नेतृत्व में मंडल के पदाधिकारी एवं भाजपा सदस्यों द्वारा नगर के,  महात्मा गांधी मार्ग, रानी लक्ष्मीबाई मार्ग, ओझा मार्ग, सुभाष मार्ग, थाना चौराहा पर प्रतीकात्मक संदेश के लिए मिट्टी के सकोरे (जलपात्र) वितरित किए गए।  नागरिकों से पंछियों के प्राणरक्षा के लिए छत पर पानी रखने का आग्रह किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक लाल सिंह जी राणावत, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि ओम प्रकाश जी गेहलोत, नगर पालिका उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, नगर मंडल अध्यक्ष विजय पटेल, उपाध्यक्ष हिम्मत सिंह राठौड़, महिला उपाध्यक्ष श्रीमति ऋतु पांडेय  अनिल जोशी, विजय पोरवाल, विनय गुर्जर, दौलत राम प्रजापत, सूरज मकवाना, निलेश मेहता, कमलेश प्रजापत, दीपक जैन, गौरव यादव, विजय सिंह सिसोदिया, चेतन राठौर, जीवन लाल जैन,  अमर सोलंकी,अर्जुन पड़...