भव्य तिरंगा यात्रा निकली सीएम डॉ. मोहन यादव हुए शामिल शहीदों को किया नमन




भारत सागर न्यूज/उज्जैन( संजय शर्मा )। आपरेशन सिन्दूर की सफलता के बाद आज उज्जैन में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के घर में घुसकर उसे करारा जवाब दिया है। पूरा देश सेना के इस पराक्रम को सलाम कर रहा है।



Voice - 

देशभर में भारतीय सेना के शौर्य को नमन करते हुए भारतीय जनता पार्टी द्वारा तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। आज उज्जैन में भी एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।



मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहीद पार्क में स्थित शहीद स्तंभ पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया और स्वयं भी यात्रा में शामिल हुए।



टावर चौक तक चली इस यात्रा में शहर के नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए हैं और इस पराक्रम पर पूरे देश को गर्व है।



यात्रा शहीद पार्क से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई फव्वारा चौक पर संपन्न हुई। विभिन्न सामाजिक संगठनों और समाजजनों ने पुष्पवर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। सभी धर्मों के लोग इसमें उत्साहपूर्वक शामिल हुए।



Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

शासकीय भूमि पर किया जा रहा पक्का निर्माण...!

भाजपा ने अपने ही विधायक को कारण बताओं नोटिस थमाया