घर में आग लगने से लाखों रूपए का हुआ नुकसान, पुलिस ने रिपोर्ट में अधूरी जानकारी दर्शाई, एसपी को दिया आवेदन




भारत सागर न्यूज/देवास। उज्जैन रोड स्थित पुष्पकुंज कालोनी इटावा निवासी मदनलाल परमार के यहां घर पर आग लगने से लगभग डेढ से दो लाख रूपए का नुकसान हो गया। जिसका प्रकरण सिविल लाईन पुलिस में दर्ज कराया है। मदनलाल ने बताया 14 मई को रात्रि 11 बजे घर में आग लग गई, जिससे लाखो रूपए का नुकसान हुआ है। 



साथ ही फ्रिज, कुलर, अलमारी, बिस्तर, खाने-पीने की सामग्री के साथ अन्य मुल दस्तावेज जलकर खाक हो गए। घटना के करीब 2.30 घंटे बाद रात्रि 1 बजे सिविल लाईन थाना जाकर मौखिक जानकारी रजिस्टर्ड में दर्ज कराई थी। पुलिस ने अगले दिन 15 मई को रिपोर्ट दर्ज की थी।  



पुलिस द्वारा लिखी गई रिपोर्ट मेंं आग लगने से हुए नुकसान की अधुरी जानकारी दर्ज करते हुए नगद राशि का उल्लेख नही किया गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि डेढ माह पूर्व उसने सोनिया नगर का प्लाट 3 लाख 75 हजार रूपए में बेचा था। सभी का हिसाब करने के बाद बची शेष राशि 1 लाख 10 हजार रूपए अलमारी में रख दिए थे। 




आग से पूरी अलमारी जलकर खाक हो गई और उसमे रखे रूपयो भी जल गए। जिसकी जानकारी हमें आग लगने के एक दिन बाद सुबह लगी। उसकी सूचना देने के लिए 15 मई को सिविल लाईन थाना गए तो पुलिस ने रूपयो के नुकसान की जानकारी लिखे बगैर रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में सिर्फ फ्रिज, कुलर, अलमारी, बिस्तर, खाने-पीने की सामग्री व अन्य मुल दस्तावेज का जलना दर्शाया है। 



शिकायतकर्ता मदनलाल ने पुलिस अधीक्षक के नाम एसपी कार्यालय में आवेदन देकर मांग की है कि उसकी रिपोर्ट पुन: लिखी जाने के आदेश सिविल लाईन पुलिस को दिए जाए। साथ ही आग से हुए नुकसान का कुछ मुआवजा भी स्वीकृत कराए। जिससे वह अपने परिवार का पालन पोषण कर सके।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा