भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष खंडेलवाल ने आंगनबाड़ी में किया स्कूली बस्तों का वितरण




भारत सागर न्यूज/देवास। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल द्वारा स्कूली बस्तो का वितरण कार्यक्रम सतत रूप से चल रहा है। खंडेलवाल द्वारा पूरे शहर भर में 5 हजार बस्तों के वितरण का लक्ष्य रखा गया है। 



जिसके अंतर्गत गुरूवार को आंगनबाड़ियों के बच्चों को बस्तो का वितरण किया गया। खंडेलवाल वार्ड क्रं. 19 मे जयप्रकाश नगर की एमआईजी व शासकीय स्कूल के पास स्थित आंगनबाड़ी मे बच्चों को स्कूली बस्ते का वितरण किया। साथ ही आंगनवाड़ी की गतिविधियों से अवगत हुए। 



इस दौरान सीनियर मंडल अध्यक्ष देवेंद्र नवगोत्री, पार्षद अलोक साहू, वार्ड पार्षद उषा खत्री, गोपाल खत्री, रमेश चौहान, लंकेश शर्मा, सुरेंद्र दरबार, योगेश शर्मा, ब्रजेश, अभय, शंकरलाल पाटीदार, रवि बैरागी, गजेंद्र पराडकर उपस्थित थे।






Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

शासकीय भूमि पर किया जा रहा पक्का निर्माण...!

भाजपा ने अपने ही विधायक को कारण बताओं नोटिस थमाया