इंदौर की कॉलोनी में तेंदुए को देखकर मची दहशत !

  • लोगों को देखकर छत से कूदा तेंदुआ और निर्माणाधीन मकान में जा छुपा




भारत सागर न्यूज/इंदौर। शहर की एक कॉलोनी में गुरुवार दोपहर को उस समय में हड़कंप मच गया, जब एक घर में लोगों को तेंदुआ नजर आया। तेंदुए के नजर आने पर लोगों को एक बार यकीन ही नहीं हुआ कि यह वन्य प्राणी आखिकरकार शहर के अंदर कॉलोनी में कैसे आ गया। सूचना पर वन विभाग की टीम आई और कुछ देर की मशक्कत के बाद तेंदुए को सुरक्षित रूप से जाल में पकड़ लिया गया। 

                      जानकारी के अनुसार इंदौर के देवगुराड़िया के समीप मानसरोवर नगर में भाजपा नेता सुनील पुरोहित का घर है। तेंदुए को सर्वप्रथम उनके ही घर में लोगों ने देखा था। सुनील पुरोहित ने बताया कि मुझे दोपहर लगभग 3 बजे पड़ोसी का फोन आया कि आपके घर पर तेंदुआ घुस गया है। मुझे यकीन नहीं हुआ और मैंने इसकी तस्दीक की। अन्य पड़ोसियों ने भी कहा कि तेंदुआ ही है। फिर मैंने तत्काल विधायक मधु वर्मा सहित कलेक्टर आशीष सिंह को जानकारी दी। प्रशासन ने कुछ ही देर में वन विभाग की रेस्क्यू टीम को पहुंचाया। 

पुरोहित ने बताया कि लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ हमारे घर की छत से कूदकर गली में आगे की ओर भागा, जहां से वह एक निर्माणाधीन भवन में जाकर छुप गया। कुछ ही देर में वन विभाग की टीम आई और तेंदुए का रेस्क्यू कर लिया। संयोग से तेंदुए ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। आम लोगों ने भी तेंदुए को नुकसान नहीं पहुंचाया। मैं विधायक व कलेक्टर को त्वरित कार्रवाई के लिए पूरे मानसरोवर नगर के रहवासियों की ओर से धन्यवाद देता हूं। इधर कॉलोनीवासियों में तेंदुए के आने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। लोगों का कहना है कि वन्यप्राणी रात में ही यहां आया होगा, क्योंकि दिन में आता तो इसकी जानकारी हो जाती। पास ही देवगुराड़िया की पहाड़ी भी है और रालामंडल का क्षेत्र में नजदीक है।

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

देवास की महिला ने दिया दो सिर वाली बच्ची को जन्म, डॉक्टर्स की निगरानी में...!