Posts

Showing posts with the label chhatarpur

बागेश्वर धाम में मचा हड़कंप, टेंट गिरने से एक श्रद्धालु की मौत, कई घायल...!

Image
भारत सागर न्यूज/छतरपुर। मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बागेश्वर धाम में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के जन्मोत्सव कार्यक्रम के लिए लगे टेंट पर तेज हवा और बारिश का कहर टूटा। सुबह साढ़े सात बजे के करीब बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम स्थल पर मौजूद थे, तभी अचानक मौसम खराब हो गया और टेंट गिर गया। घटनास्थल पर भगदड़ की स्थिति बन गई। टेंट के नीचे दबे लोगों में से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के चौरी गांव निवासी 50 वर्षीय श्यामलाल कौशल की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टेंट में लगे लोहे के पाइप गिरने से कई श्रद्धालुओं को गंभीर चोटें आईं।  यह भी पढ़े :   नेवरी फाटा पर भयानक दुर्घटना: स्कूली एडमिशन से लौट रहा परिवार हादसे का शिकार...! सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गहरा शोक व्यक्त किया और बताया कि टेंट पॉलीथिन से बना था, जिसमें पानी भर जाने से उसका संतुलन बिगड़ा और वह गिर गया। उन्हों...

सांभर शिकार का खुलासा.....!

Image
भारत सागर न्यूज/छतरपूर। वन सीमा सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत छतरपुर वन मंडल के बाजना रेंज में वन विभाग को बड़ी सफलता मिली है। बाजना रेंजर रजत तोमर के निर्देशन में गठित टीम ने प्रतिबंधित वन्य प्राणी सांभर के शिकार के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य की तलाश अभी भी जारी है। जानकारी के अनुसार, गिरोली बीट गार्ड द्वारा वन क्षेत्र में नियमित गश्त के दौरान पूरन पिता ललटन आदिवासी को रोका गया। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से जंगली जानवर का मांस बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन मुखबिर की सूचना पर उसे ग्राम गिरोली से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद पूरन से हुई पूछताछ में अन्य साथियों के नाम सामने आए। वन विभाग ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए शंकर सिंह पिता बिहारी सिंह निवासी बांकी, हुकुमचंद यादव पिता करण सिंह यादव, एवं फूद्दा बसोर पिता मुकुंदी बसोर निवासी गिरोली को भी गिरफ्तार किया। आरोपियों ने सांभर का शिकार कर मांस खाने की बात कबूली। उनकी निशानदेही पर बराना नदी से सांभर की खाल और कटा हुआ सिर भी बरामद किया गया। सभी आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत ...