नशे के खिलाफ जागरूकता: भौंरासा में पुलिस ने निकाली जनरैली।
भारत सागर न्यूज/भौंरासा: (चेतन यादव) मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार, पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना के नेतृत्व में 15 जुलाई से 30 जुलाई 2025 तक सम्पूर्ण प्रदेश में नशा मुक्ति अभियान का आयोजन किया जा रहा है।
इसी संदर्भ में, देवास पुलिस ने पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के मार्गदर्शन में भौंरासा में एक व्यापक नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत की।
थाना प्रभारी प्रीति कटारे की नेतृत्व में, शासकीय स्कूल भौंरासा के बच्चों और नगर परिषद के कर्मचारियों द्वारा संयुक्त रैली आयोजित की गई। इस रैली में नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए नारे भी लगाए गए।
नगर पंचायत अध्यक्ष संजय जोशी, उपाध्यक्ष जय सिंह राणा, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकों और नगर पंचायत के कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज को नशे के विरुद्ध जागरूक करना, युवाओं को रचनात्मक दिशा में प्रेरित करना और जन-सामान्य में नशा विरोधी सोच का विकास करना है।
भौंरासा पुलिस ने इसे एक जनांदोलन के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया है।
इस नेक पहल के जरिए पुलिस ने नागरिकों से आपसी सहयोग की अपील भी की है, ताकि नशे के खिलाफ एक मजबूत सामाजिक चेतना का निर्माण हो सके।
Comments
Post a Comment