देवास के खिलाड़ी तोहीद शेख भारतीय अंडर-16 बास्केटबॉल टीम में चयनित..!
भारत सागर न्यूज/देवास, 25 अगस्त 2025। देवास जिले के लिए गौरव का क्षण है। जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ी तोहीद शेख का चयन भारतीय अंडर-16 बास्केटबॉल टीम में किया गया है। यह टीम आगामी FIBA अंडर-16 एशियन बास्केटबॉल चैम्पियनशिप 2025 में भाग लेगी, जो 31 अगस्त से 7 सितम्बर 2025 तक मंगोलिया में आयोजित होने जा रही है।
जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारी ने जानकारी दी कि तोहीद शेख देवास के विभागीय प्रशिक्षण केंद्र पर प्रशिक्षक धर्मेंद्र सिंह ठाकुर से नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उनके चयन से देवास जिले के खेल प्रेमियों और बास्केटबॉल संघ में खुशी का माहौल है।
खेल प्रेमियों का मानना है कि तोहीद का यह चयन न केवल देवास बल्कि पूरे मध्यप्रदेश के लिए गर्व की बात है।
Comments
Post a Comment