30 प्रतिभावान विद्यार्थी एवं 15 बुजुर्गो का क्षत्रिय कुशवाह समाज ने किया सम्मान

- क्षत्रिय कुशवाह समाज जनकल्याण समिति ने लवकुश जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में किया आयोजन




भारत सागर न्यूज/देवास। क्षत्रिय कुशवाह समाज जनकल्याण समिति, देवास इस वर्ष भी भगवान लव-कुश जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह का आयोजन किया। स्टेशन रोड गीता भवन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मप्र के बीज विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रहे भाजपा नेता राजकुमार कुशवाहा एवं विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल सहित अन्य अतिथियों ने भगवान लवकुश के चित्र पर माल्यार्पण एवं चित्र केसमक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। 




कार्यक्रम की शुरुआत प्रात: 7 बजे भगवान लव-कुश के अभिषेक एवं महाआरती के साथ हुई। इसके पश्चात भजन-कीर्तन हुए। इस दौरान लगभग 30 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए थे। साथ ही 15 समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान मंच से किया गया। सभी का सम्मान अंग वस्त्र ओढाकर, प्रभु श्रीराम का चित्र एवं प्रमाण पत्र भेंटकर किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य समाज के युवाओं को प्रोत्साहित करना और वरिष्ठजनों के प्रति सम्मान व्यक्त करना था। 



कार्यक्रम के अंत में सभी समाजजनों के लिए स्नेहभोज का भी आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में भोपाल, इंदौर, उज्जैन, खिलचीपुर, सारंगपुर आदि अन्य स्थानों से समाजजनों ने हिस्सा लेकर कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। मीडिया प्रभारी बिहारी लाल कुशवाह ने बताया कि समिति के पदाधिकारी मानसिंह कुशवाह, भगवत सिंह कुशवाह, लाल बहादुर सिंह, फुलन सिंह कुशवाह, मोड सिंह कुशवाह, ठा. प्रहलाद सिंह कुशवाह, रामनिवास कुशवाह, प्रवीण कुशवाह, चंदरसिंह कुशवाह, कन्हैयाला कुशवाह, कुमेरसिंह कुशवाह, अमरसिंह कुशवाह, रामप्रसाद कुशवाह, मुकेश कुशवाह और मनोज कुशवाह आदि की रात दिन की मेहनत व प्रयास से कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

देवास की महिला ने दिया दो सिर वाली बच्ची को जन्म, डॉक्टर्स की निगरानी में...!