पत्रकार संघ और नगर पंचायत सी.एम.ओ. ने दिवंगत सूरज बाई चौधरी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि💐
भारत सागर न्यूज/हाटपीपल्या/संजू सिसोदिया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण सिंह चौधरी की माता एवं हाटपीपल्या क्षेत्रीय विधायक मनोज चौधरी की दादी स्व. सूरज बाई चौधरी का हाल ही में स्वर्गवास हो गया।
उनके निधन पर क्षेत्रवासियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि अर्पण के क्रम में नगर पंचायत हाटपीपल्या की सी.एम.ओ. प्रमिला ठाकुर सहित पत्रकार संघ से जुड़े पत्रकार नौशाद पटेल, शाकिर मंसूरी, संजू सिसोदिया, आशीष जायसवाल एवं अन्य पत्रकारों ने उनके निज निवास पहुँचकर पुष्प अर्पित किए और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।
इस अवसर पर सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवारजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।
Comments
Post a Comment