Posts

देवास में आयोजित संगीत प्रतियोगिता गूँज द वॉइस ऑफ सोल में 8 वर्षीय अंजनी सिंह ठाकुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया

Image
देवास। रविवार को देवास के सरगम म्यूजि़क गु्रप द्वारा आरंभ हुई संगीत प्रतियोगिता गूँज द वॉइस ऑफ सोल का फाइनल राऊंड सेंट्रल इंडिया एकेडमी देवास के ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ।  जिसमें देवास के साथ साथ उज्जैन,भोपाल,आष्टा खरगोन,सीहोर व नागझिरी से कई बच्चों ने सहभागिता की। प्रतियोगिता का ऑडिशन 18 अगस्त को सम्पन्न हुआ जिसमें गायन,हारमोनियम,सिंथेसाइजऱ और गिटार के 60 बच्चों में से 20 का चयन फाइनल राउंड के लिए हुआ। इसमें 8 वर्षीय अंजनी ने 18 वर्ष के बच्चों के साथ प्रतियोगिता में अपनी योग्यता दिखा कर  तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंजनी ने लता जी  का  अजीब दास्तां है ये गीत गा कर  सभी को मन्त्रमुग्ध कर दिया एवं तृतीय  स्थान प्राप्त कर संस्था द्वारा घोषित सप्राइज़ गिफ्ट पाईप ऑर्गन व ट्राफी व प्रमाण पत्र की पुरस्कार के रूप में जीती। इस पर संस्था संचालक आशुतोष सिद्ध व अध्यक्ष दीक्षा माहेश्वरी सिद्ध ने बालिका के हुनर को खुले दिल से सराहा। निर्णायक मंडल में इंदौर से पधारे ख्यातिप्राप्त पियानो वादक एवं म्यूजिक अरेंजर व डायरेक्टर  मृणाल व्यास, देवास की सरल व्यक्तित्व की धनी संगीत पारखी, गुरू एवं सेवानिवृत्त श

नेहरू युवा केन्द्र राष्ट्रव्यापी स्तर पर आयोजित करेगा भाषण प्रतियोगिता

  देवास। नेहरू युवा केन्द्र संगठन देश भक्ति और राष्ट्र निर्माण पर केन्द्रित भाषण प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रहा है। यह प्रतियोगिताऐं विकास खण्ड स्तर से लगाकर राष्ट्रीय स्तर तक आयोजित की जायेगी। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को उनकी प्रतिभा प्रदर्शन के लिए मंच प्रदान करना, स्वस्थ एवं सकारात्मक विचारों का आदान-प्रदान करना, राष्ट्रीय ध्वजवाहक योजनाओं को लोकप्रिय करना एवं युवाओं में नेतृत्व कौशल का विकास करना है, साथ ही देश भक्ति एवं राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर युवाओं की सोच से परिचित होना भी है। यह प्रतियोगिता देश के 623 जिला स्तरीय नेहरू युवा केन्द्र कार्यालयो द्वारा 5898 विकास खण्डों में आयोजित की जायेगी।     विकासखण्ड स्तर की प्रतियोगिता केवल जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभागिता हेतु स्क्रीनिंग के रूप में होगी। जिसके विजेताओं को नेहरू युवा केन्द्र की ओर से प्रतिभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किया जायेगा। जिला स्तर पर विजेताओं को क्रमशरू प्रथम पुरस्कार रू. 5000, द्वितीय पुरस्कार रू. 2000 एवं तृतीय पुरूस्कार रू. 1000 एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जायेगें। जिला स्तर से चयनित प्रतिभागी

राजभाषा प्रज्ञान व्याख्यानमाला में उज्जैन के दो प्रतिष्ठित वक्ताओं ने किया संबोंधित

देवास। बैंक नोट प्रेस राजभाषा प्रज्ञान व्याख्यानमाला में डॉ. मोहन गुप्त और आचार्य शैलेंद्र पाराशर के व्याख्यान का आयोजन सम्पन्न हुआ। स्टाफ में अंतरू प्रज्ञा, नैतिक मूल्यों की उच्च स्थापना, बेहतर कार्यशीलता और राजभाषा हिंदी के प्रगामी प्रयोगों में वृद्धि के लिए बीएनपी में आयोजित की जा रही राजभाषा  प्रज्ञान व्याख्यानमाला में उज्जैन से आमंत्रित दो प्रतिष्ठित वक्ताओं के व्याख्यान का आयोजन किया गया। बीएनपी के राजभाषा अधिकारी संजय भावसार ने जानकारी देते हुए बताया कि बीएनपी में आईएएस और पूर्व कुलपति डॉ. मोहन गुप्त एवं पूर्व अध्यक्ष डॉ आंबेडकर पीठ, विक्रम विवि के प्रो शैलेंद्र पाराशर इस व्याख्यानमाला में आमंत्रित किये गए थे। व्याख्यान का विषय कुशल प्रबंधन में नैतिक मूल्यों की भूमिका था। मुख्य अतिथि डॉ मोहन गुप्त ने  संबोधित करते हुए कहा कि परस्पर संवाद और अंतर्वैयक्तिक संबंधों के द्वारा बेहतर प्रबंधन और व्यक्ति के भीतर स्थित सत पृवृत्ति में वृद्धि कर रज और तम की कमी की जा सकती है। इससे स्वतरू नैतिकता में वृद्धि हो जाएगी। विशिष्ट अतिथि वक्ता आचार्य पाराशर ने संबोधित करते हुए कहा कि पहले स्वयं

श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा अभिनंदन समारोह आयोजित

Image
देवास। मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई के सानिध्य में कन्नौद ब्लॉक् द्वारा माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक दिवस व मदर टेरेसा की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में वरिष्ठ शिक्षको तथा माताओं का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शारदा निकेतन स्कूल की संचालिका विमला पांचाल ने की। मुख्य अतिथि के रूप में धार्मिक व राजनीतिक क्षेत्र में विशिष्ट पहचान रखने वाली हरकुंवर यादव थी। स्वागत भाषण पत्रकार विनोद भूतड़ा ने दिया जिसमें उन्होंने कार्यक्रम की महत्वता पर प्रकाश डाला तथा कहा कि श्रमजीवी पत्रकार संघ पत्रकारों के साथ ही सामाजिक व शैक्षणिक गतिविधियों में अपना जीवन लगा देने वालो का सम्मान करते हुए गौरान्वित महसूस कर रहा है। सर्वप्रथम सेवानिवृत्त शिक्षक छगनलाल गुप्ता का अभिनंदन शॉल श्रीफल व प्रशस्ति पत्र देकर किया गया।श्री गुप्ता ने अपने उद्बोधन में श्रमजीवी पत्रकार संघ के कार्यो की प्रशंसा की। इसी कड़ी में शिक्षक रामचन्द्र शर्मा तथा माताओ में मथुरादेवी डाबी,कमलादेवी साहू का भी सम्मान किया। उज्जैन संभाग के सचि

पर्युषण की पूर्णाहुति पर 8 सितम्बर रविवार को निकलेगी जिनेश्वर प्रभु की रथयात्रा

नवयुवक मण्डल, बहुमण्डल एवं महिला मण्डल विशेष परिधान धारण कर खीचेंगे भगवान का रथ वार्षिक बोलियो का होगा आयोजन    देवास। श्री शंखेश्वर पाश्र्वनाथ मंदिर तुकोगंज रोड पर पर्युषण महापर्व की पूर्णाहुति के उपलक्ष्य में साध्वीजी सुधर्मगुणा श्रीजी के सानिध्य में जिनेश्वर प्रभु की भव्य रथयात्रा 8 सितम्बर रविवार को निकाली जाएगी। अनेक आकर्षणो के सु-सज्जित इस रथयात्रा में जिनेश्वर परमात्मा चांदी के रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण कर नगर वासियों को दर्शन देंगे । मार्ग में श्रद्धालुओ द्वारा अक्षत एवं श्रीफल की गहुली बनाकर प्रभु की भावभरी अगवानी की जाएगी। विशेष आकर्षण के तहत भगवान के रथ को नवयुवक एवं नवयुवतियां अपने हाथों से खींचेंगे। नवयुवक मण्डल, बहुमण्डल एवं महिला मण्डल अपने मण्डल के विशेष परिधान धारण कर रथ यात्रा में शामिल होंगे । प्रवक्ता विजय जैन ने बताया कि 8 सितम्बर रविवार को प्रात 7.30 से 8.30 बजे तक श्री संघ की नवकारशी होगी। प्रात: 8.45 बजे वार्षिक रथ यात्रा निकाली जाएगी। नगर भ्रमण पश्चात मंदिर व्यवस्था संबंधित वार्षिक बोलिया बोली जावेगी। साधर्मिक भक्ति का भी आयोजन होगा। ट्रस्ट मण्डल संरक्षक विलास

टेकरी पाथवे पर फैली गंदगी से आम नागरिक परेशान, आयुक्त से साफ-सफाई की मांग

देवास। माँ चामुण्डा टेकरी स्थित पाथवे पर वर्तमान में भयंकर गंदगी, अव्यवस्था एवं बिजली की समुचित व्यवस्था ना होने के कारण अंधेरा आदि समस्याओ का अंबार लगा हुआ है। इस कारण पाथवे पर आसामाजिक तत्वो का जमावड़ा लगा रहता है, किसी भी दिन कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती हे। प्रातरू घूमने के लिए आने वाले आम नागरिक एवं माता टेकरी पर आने वाले श्रद्धालुजनो में इस बात को लेकर आक्रोश उत्पन्न हो रहा है। पूर्व पार्षद डॉ. महेन्द्रसिंह ठाकुर ने निगम आयुक्त संजना जैन से मांग की है कि इस संबंध में त्वरित कार्यवाही करते हुए पाथवे पर समुचित साफ-सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था सुधारने हेतु उचित कार्यवाही करे। जिससे श्रद्धालुओ के साथ नित्य भ्रमण पर आने वाले आम नागरिको को राहत मिल सके।   

नेहरू युवा केन्द्र के श्रमदान शिविर में युवाओं ने बनाया बोरी बंधान एवं सोख्ता गड्डा

Image
देवास। नेहरू युवा केन्द्र, देवास द्वारा तीन दिवसीय श्रमदान शिविर का आयोजन सोनकच्छ विकासखंड के ग्राम पटाडियाताज में किया गया। प्रधानमंत्री महोदय द्वारा जल शक्ति अभियान में युवाओं की भागीदारी संबंधी अपील पर अमल करते हुए 50 से अधिक युवाओं ने तीन दिनो तक श्रमदान किया। इस दौरान गांव के समीप बह रहे बरसाती नाले पर, जिसका पानी व्यर्थ बह जाता था, युवाओं ने बोरी बंधान बनाने का संकल्प लिया। बोरी बंधान के लिए आवश्यक सामग्री नेहरू युवा केन्द्र, देवास द्वारा उपलब्ध कराई गई। लेकिन मेहनत की ग्राम के युवाओ ने और देखते ही देखते बोरी बंधान तैयार हो गया। जहॉ पर पर्याप्त जल एकत्रित हो रहा है। जिसके बारे में ग्रामीणों का कहना है कि इस छोटे से बंधान से उनके खेतों को बहुत फायदा होगा। नेहरू युवा केन्द्र, देवास द्वारा जल स्त्रोतो की रीचार्जिंग के लिए भी युवाओं से श्रमदान के माध्यम से सोख्ता गड्डा बनाने की अपील की जा रही है। ग्राम के युवाओ ने बोरी बंधान तो बनाया ही सार्वजनिक नल के पास व्यवस्थित सोख्ता गड्डे का निर्माण भी किया। इस दौरान ग्राम में फ लदार पौधो का रोपण भी किया गया। श्रमदान शिविर के प्रतिभागियो को न