उज्जैन में खगोलीय घटना: 21 जून को परछाई गायब होने के साथ उज्जैन में 21 जून को हुई अद्वितीय खगोलीय घटना: परछाई गायब, दिन सबसे लंबा और रात सबसे छोटी.....!

 
21 जून को 12 बजकर 28 मिनट पर परछाई गायब हुई, आज का दिन सबसे बड़ा और रात सबसे छोटी रही।




भारत सागर न्यूज/उज्जैन(संजय शर्मा )। में 21 जून को एक विशेष खगोलीय घटना देखने को मिली, जब 12 बजकर 28 मिनट पर परछाई गायब हो गई। 


शासकीय जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक डॉ० राजेन्द्र प्रकाश गुप्त ने बताया कि यह घटना सूर्य के कर्करेखा पर लम्बवत् होने के कारण हुई है। 





डॉ. गुप्त ने बताया कि 21 जून को सूर्य अपनी अधिकतम् उत्तरी स्थिति कर्करेखा पर होने के कारण उत्तरी गोलार्द्ध में दिन सबसे बड़ा तथा रात्रि सबसे छोटी होती है। इसके बाद सूर्य की गति दक्षिण की ओर दृष्टिगोचर होगी, जिसे दक्षिणायन का प्रारम्भ कहते हैं।





शासकीय जीवाजी वेधशाला में इस खगोलीय घटना को शंकु यन्त्र के माध्यम से प्रत्यक्ष देखा गया। डॉ. गुप्त ने बताया कि सायन गणना के अनुसार 21 जून को सूर्य कर्क राशि में 0 अंश 09 कला 02 विकला पर था।





21 जून को उज्जैन में सूर्योदय प्रातः 5:42 पर हुआ और सूर्यास्त सांय 7:16 बजे पर हुआ। इस प्रकार दिन 13 घन्टे 34 मिनट और रात्रि 10 घन्टे 26 मिनट की रही। इस प्रकार का दिन सबसे बड़ा और रात सबसे छोटी रही।





डॉ. गुप्त ने बताया कि यह घटना पृथ्वी के सूर्य के चारों ओर घूमने के कारण होती है। सूर्य की स्थिति और गति के कारण यह घटना होती है, जो वैज्ञानिकों और छात्रों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।




इस खगोलीय घटना को देखने के लिए लोगों में काफी उत्साह देखा गया। वेधशाला में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिन्होंने इस घटना को प्रत्यक्ष देखा और इसके बारे में जानकारी प्राप्त की।

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

देवास की महिला ने दिया दो सिर वाली बच्ची को जन्म, डॉक्टर्स की निगरानी में...!