देवास से अमरनाथ यात्रा के लिए भोले की फौज रवाना, सेवा और संकल्प के साथ पहला जत्था पहुंचा मार्ग पर।

भारत सागर न्यूज/देवास। जम्मू-कश्मीर की बर्फीली पर्वत श्रृंखलाओं में स्थित अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी का विशाल प्राकृतिक स्वरूप प्रकट हो चुका है। इसी भावनात्मक अवसर पर देवास से पहला जत्था बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए 7 जुलाई, सोमवार को रवाना हुआ। 




शिव शक्ति सेवा मंडल के शैलेन्द्र सिंह गौड़ (डॉ. नानू) के नेतृत्व में 8 श्रद्धालुओं का यह दल "भोले की फौज करेगी मौज" के जयघोष के साथ भक्तिभाव से यात्रा पर निकला। विक्रम सिंह  गौड़ ने बताया कि वे पिछले 28 वर्षों से लगातार बाबा बर्फानी के सर्वप्रथम दर्शन का सौभाग्य प्राप्त कर रहे हैं। 





उन्होंने बताया कि इस बार देवास जिले से लगभग 2000 यात्रियों का तथा देशभर से अब तक 4 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का पंजीयन हो चुका है। अमरनाथ यात्रियों को फार्म, पंजीयन, मेडिकल फिटनेस और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराकर वे हर वर्ष जनजागृति का कार्य करते हैं।




जत्थे में शामिल श्रद्धालुओं में अंकुश जाधव, अरूण राठौड़, गुलशन बालचंदानी, विशाल चौहान, सुमित शर्मा, धर्मेन्द्र राणा और माखन ठाकुर के नाम प्रमुख हैं। इन सभी का सुभाष चौक पर शिवशक्ति नवदुर्गा उत्सव समिति द्वारा पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया। 




सभी यात्रियों ने बाबा चिंताहरण महादेव, खेड़ापति हनुमान मंदिर, महाकाल बाबा, चंद्रेश्वर महादेव, बलदेव दर्शन और अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेकर यात्रा प्रारंभ की। इस मौके पर पार्षद अजय पडियार, रवि कसेरा, राजकुमार ठाकुर, राजू कुमावत और विक्रम सिंह गौड़ ने पुष्पमाला पहनाकर यात्रियों को शुभकामनाएं दीं। 

यह भी पढ़े - 25वीं बार देवास से अमरनाथ यात्रा पर निकले श्रद्धालु, कांग्रेस नेताओं ने किया स्वागत।

परंपरानुसार, यात्रियों को नीम, गुलमोहर और बिल्वपत्र के पौधे तथा बीज उपहार में भेंट किए गए। यात्रा मार्ग में विभिन्न विश्राम स्थलों पर ये श्रद्धालु पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे।




शैलेन्द्र सिंह गौड़ और उनके साथी वर्षों से भंडारों के पंडालों में सेवा देते आ रहे हैं। बीते वर्षों की यात्रा में भारी बर्फबारी और वर्षा जैसी प्राकृतिक कठिनाइयों के बावजूद उन्होंने न सिर्फ बाबा बर्फानी के दर्शन किए, बल्कि भयग्रस्त यात्रियों को साहस और सेवा प्रदान कर अमरनाथ यात्रा को एक प्रेरणादायक अनुभव में बदला। 

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

करनावद में शौचालय योजना में बड़ा घोटाला, पार्षदों पर भ्रष्टाचार के आरोप....!