25वीं बार देवास से अमरनाथ यात्रा पर निकले श्रद्धालु, कांग्रेस नेताओं ने किया स्वागत।




भारत सागर न्यूज/ देवास ।  देवास शहर से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए इस वर्ष भी श्रद्धालुओं का दल शुक्रवार को अलंकार चौराहे से रवाना हुआ। यह दल दिनेश कुमार पांडे के नेतृत्व में लगातार 25वीं बार बाबा बर्फानी के दर्शन हेतु निकला है।




यात्रा के पूर्व अलंकार चौराहे पर कांग्रेस नेता संतोष मोदी के नेतृत्व में कांग्रेस जनों द्वारा पुष्पमालाओं से श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर सभी कांग्रेसजनों ने दर्शनार्थियों से आग्रह किया, 


कि वे बाबा अमरनाथ से देवास शहर की समृद्धि, सुख-शांति और जनकल्याण की प्रार्थना अवश्य करें।




इस अवसर पर शहर कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर शर्मा, पोप सिंह परिहार, पार्षद प्रतिनिधि राहुल पवार, प्रवक्ता चंद्रपाल सिंह सोलंकी, प्रमोद सुमन, संतोष सिंह बेस, अब्दुल रऊफ कोहिनूर, कमलेश लालवानी, 




हेमंत चावला, हरीश छाबड़िया, विजय तिवारी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
श्रद्धालुओं की यह आस्था और सामाजिक सहभागिता शहर में धार्मिक भावना को सशक्त करती है।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन